फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Drunk soldier suspended, SI line spot

डायल 112 पर तैनात नशे में धुत सिपाही सस्पेंड तो एसआई लाइन हाजिर

Sun, 17 Oct 2021 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Drunk soldier suspended, SI line spot
डायल 112 पर तैनात सिपाही सचिन चौहान लोगों से कर रहा था दुर्व्यवहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दिल्ली-यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर कोतवाली क्षेत्र में डायल 112 पर तैनात सिपाही नशे में धुत होकर लोगों से दुर्व्यवहार कर रहा था। इसकी शिकायत अधिकारियों से की गई। जांच के पश्चात सिपाही को सस्पेंड कर दिया। वहीं, घटना की छिपाने के आरोप में एसआई को लाइनहाजिर कर दिया गया।

बागपत कोतवाली में नेशनल हाईवे पर लगी डायल 112 की गाड़ी पर सिपाही सचिन चौहान तैनात था। उस पर एसआई सोमपाल सिंह की भी तैनाती थी। एसपी नीरज कुमार जादौन के अनुसार शिकायत मिलने पर डायल 112 के प्रभारी से जांच कराई गई तो पता चला कि सिपाही सचिन चौहान ने शराब पी हुई थी। वह लोगों से दुर्व्यवहार कर रहा था। इसके साथ ही कमांडर लगाए गए एसआई सोमपाल सिंह भी मामले को छिपाने का दोषी पाया गया। इसलिए उसे लाइन हाजिर कर दिया। इन दोनों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करा दी गई है। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों को हिदायत दी गई कि जनता से दुर्व्यवहार की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed