{"_id":"616c5311af0c5008687c8195","slug":"drunk-soldier-suspended-si-line-spot-baghpat-news-mrt560968443","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायल 112 पर तैनात नशे में धुत सिपाही सस्पेंड तो एसआई लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायल 112 पर तैनात नशे में धुत सिपाही सस्पेंड तो एसआई लाइन हाजिर
विज्ञापन
डायल 112 पर तैनात सिपाही सचिन चौहान लोगों से कर रहा था दुर्व्यवहार
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दिल्ली-यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर कोतवाली क्षेत्र में डायल 112 पर तैनात सिपाही नशे में धुत होकर लोगों से दुर्व्यवहार कर रहा था। इसकी शिकायत अधिकारियों से की गई। जांच के पश्चात सिपाही को सस्पेंड कर दिया। वहीं, घटना की छिपाने के आरोप में एसआई को लाइनहाजिर कर दिया गया।
बागपत कोतवाली में नेशनल हाईवे पर लगी डायल 112 की गाड़ी पर सिपाही सचिन चौहान तैनात था। उस पर एसआई सोमपाल सिंह की भी तैनाती थी। एसपी नीरज कुमार जादौन के अनुसार शिकायत मिलने पर डायल 112 के प्रभारी से जांच कराई गई तो पता चला कि सिपाही सचिन चौहान ने शराब पी हुई थी। वह लोगों से दुर्व्यवहार कर रहा था। इसके साथ ही कमांडर लगाए गए एसआई सोमपाल सिंह भी मामले को छिपाने का दोषी पाया गया। इसलिए उसे लाइन हाजिर कर दिया। इन दोनों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करा दी गई है। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों को हिदायत दी गई कि जनता से दुर्व्यवहार की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।