शराब के नशे में चालक ने दौड़ा दी स्कूल बस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बताया जाता है कि कोताना रोड स्थित एक पब्लिक स्कूल की बस का चालक शुक्रवार की दोपहर स्कूल से दर्जनों बच्चों को बैठाकर बड़ौली गांव के लिए चला था। लोगों के अनुसार बस चालक शराब के नशे में थे। तहसील गेट के पास पहुंचते ही उसने वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों को टक्कर मार दी, जिससे राहगीर मामूली रूप से चोटिल हो गए। यह देख वहां पर मौजूद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख बस चालक बच्चों सहित बस को लेकर वहां से फरार हो गया। लोगों ने उसे पकड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन वह हाथ नहीं लग सका। गनीमत रही कि उसके बाद कोई हादसा नहीं हुआ। सूचना पर स्कूल संचालक मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। फिलहाल अभी तक इस मामले मेें कोई तहरीर नहीं आई है। इसको लेकर अभिभावकों में भी रोष व्याप्त है।