फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Drugs Inspector raided medical stores, created a stir

ड्रग्स इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा, मचा हड़कंप

Fri, 29 Jul 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Drugs Inspector raided medical stores, created a stir
ड्रग्स इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा, मचा हड़कंप
विज्ञापन

बड़ौत। ड्रग इंस्पेक्टर ने अवैध रूप से दवाई बेचे जाने की शिकायत पर शुक्रवार को नगर के दो मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। इससे मेडिकल स्टोर संचालकों में मचा हड़कंप। स्वास्थ्य विभाग के छापे से कई मेडिकल संचालक दुकानें बंद करके चले गए। कई मेडिकल स्टोर संचालक बेची गई दवाइयों के बिल नहीं दिखा पए। ड्रग इंस्पेक्टर ने दवाइयों के आठ नमूने लिए।

ड्रग इंस्पेक्टर मोहित ने बताया कि शिकायत मिल रही थी कि नगर की खत्री गढ़ी में स्थित कुछ मेडिकल स्टोरों पर बिना बिल के ही दवाइयां बेची जा रही हैं। मांगने के बाद भी ग्राहकों को बिल नहीं दिए जा रहे। शिकायत पर उन्होंने शुक्रवार को खत्री गढ़ी स्थित दो मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। कई मेडिकल स्टोर संचालक स्टोर बंद कर चले गए। ड्रग इंस्पेक्टर मोहित ने बताया कि जांच के दौरान अनुज जैन व शिवम के मेडिकल स्टोर से चार-चार नमूने लिए। इस दौरान जब ड्रग इंस्पेक्टर ने उनसे बेची गई दवाइयाें के बिल दिखाने के लिए कहा तो वे बिल भी नहीं दिखा पाए। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और तीन दिन के अंदर बिल दिखाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed