फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dronacharya Awardee tested the talent of shooters

Baghpat News: द्रोणाचार्य अवार्डी ने शूटरों की प्रतिभा को परखा

Sun, 05 Nov 2023 06:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 06:29 PM IST
विज्ञापन
Dronacharya Awardee tested the talent of shooters
फोटो संख्या 8
विज्ञापन

बिनौली। हॉकी के द्रोणाचार्य अवार्डी व खेलो इंडिया की हाई पावर कमेटी के सदस्य डॉ़ अजय कुमार बंसल ने रविवार को जौहड़ी की बीपी सिंघल इंडोर शूटिंग रेंज पर पहुंचकर शूटरों की प्रतिभा को परखा।

वर्ष 1999 से 2010 तक भारतीय हॉकी महिला व पुरुष टीम के कोच रहने वाले डॉ़ अजय कुमार बंसल ने शूटरों की प्रतिभा को परखते हुए कहा कि आज हर घर में लड़की या लड़का खिलाड़ी होना चाहिए, इससे माहौल बदलता है। उन्होंने बताया कि एशियन गेम्स में सबसे ज्यादा पदक शूटिंग गेम्स में आये। उन्होंने शूटरों से कड़ी मेहनत करने को प्रेरित करते हुए बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को खूब प्रोत्साहन कर रही है। देश में खेलो इंडिया के अनेकों सेंटर हैं। शूटर अपने खेल का श्रेष्ठ प्रदर्शन करें। इस अवसर पर डॉ. राजपाल सिंह, नीतू श्योरान, महबूब पठान, आस्था सोलंकी, आशु तोमर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed