{"_id":"66f8716604b21ddc7f05413b","slug":"drivers-are-troubled-as-soon-as-the-national-highway-is-closed-vehicles-are-stuck-in-villages-baghpat-news-c-28-1-bag1001-119105-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: नेशनल हाईवे बंद होते ही वाहन चालक परेशान, गांवों में फंस रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: नेशनल हाईवे बंद होते ही वाहन चालक परेशान, गांवों में फंस रहे वाहन
Sun, 29 Sep 2024 02:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 29 Sep 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
बागपत। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर आवागमन पूरी तरह बंद होने से वाहन चालक परेशान हो गए। जो गांवों के रास्ते में फंस गए। इसके अलावा मेरठ से आने वाली रोडवेज बसों को टटीरी में रोक दिया गया और मेरठ जाने वालों को ई-रिक्शा और टेंपो में बैठकर टटीरी तक जाना पड़ा। इसके बाद दो किलोमीटर पैदल चलकर रोडवेज बस तक पहुंचे।
मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर अग्रवाल मंडी टटीरी में रेलवे लाइन पर 77 करोड़ 22 लाख रुपये की लागत से बन रहे रेलवे ओवरब्रिज व अंडरपास के निर्माण ने बृहस्पतिवार को रफ्तार पकड़ ली। इसके बाद मेरठ-बागपत हाईवे पूरी तरह बंद कर दिया और गांवों के रास्तों से वाहनों का संचालन भी शुरू करा दिया गया। इसमें कई रास्ते ऐसे हैं, जहां से एक बार में सिर्फ एक ही वाहन से आवागमन कराया जा सकता है। इसके चलते बाघू गांव, सूरजपुर महनवा समेत अन्य मार्गों से गुजरने वाले वाहन जाम में फंसे रहे। जहां एक तरफ से आ रहे वाहनों का आवागमन होने के बाद दूसरे वाहनों को निकलवाया गया।
-- -- -- -
हाईवे पर बाइकों के लिए रास्ता खोला
मेरठ-बागपत हाईवे पूरी तरह बंद होने के बाद दुपहिया वाहन चालकों को भी कई किलोमीटर लंबा चक्कर लगाकर फाटक पार जाना पड़ रहा था। इसको देखते हुए शनिवार को रेलवे के अधिकारियों ने बाइकों के आवागमन के लिए थोड़ा रास्ता खुलवा दिया। शनिवार को दुपहिया वाहन चालक सीधे आवागमन करते नजर आए।
विज्ञापन
-- -- -- --
रात में भटकते रहे वाहन चालक
हाईवे पर वाहनों का आवागमन बंद होने के बाद गांवों के रास्ते से सफर करने में चालकों को मशक्कत करनी पड़ी। वाहन चालक सोनू, राजेश निवासी बागपत ने बताया कि बाघू वाले मार्ग पर रात में रास्ता भूलने के कारण भटक गए। इसके बाद कई किलोमीटर लंबा चक्कर लगाकर वापस हाईवे पर पहुंचे।
-- -- -- --
गन्ना सीजन शुरू होने पर बढ़ेगी समस्या
कुछ दिन बाद चीनी मिलों का संचालन भी शुरू हो जाएगा। इसके बाद अलग-अलग गांवों से किसान गन्ने से लदे ट्रैक्टर ट्राली लेकर चीनी मिलों में जाएंगे। गन्ने का सीजन शुरू होने से गांवों के रास्तों पर जाम की समस्या बढ़ेगी।
-- -- -- -- --
जर्जर सड़क ने परेशानी बढ़ाई
मेरठ-बागपत हाईवे से बाघू गांव जाने वाली सड़क जर्जर हाल में है। जिसने वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा दी। इसके चलते वाहन चालक गड्ढोंं से बचकर निकलते हुए नजर आए।
-- -- -- -
-रूट डायवर्जन लागू होने के बाद वाहनों को गांवों के रास्ते से निकाला जा रहा है। अब गन्ना सीजन शुरू होने होते ही समस्या बढ़ जाएंगी। गन्ना किसानों के लिए अधिकारी ऐसा रूट तय करें, जिससे किसान जाम में न फंसे। - सतीश, किसान नौरोजपुर
-- -- -- -- -
ऐसे तो जाम में फंसे रहेंगे गन्ने के ट्रैक्टर ट्राली
जिस तरह प्रशासन ने वाहनों को निकलवाने की व्यवस्था की है, उससे गन्ना सीजन शुरू होने पर ट्रैक्टर ट्राली दिनभर जाम में फंसे रहेंगे। अधिकारी जल्द ही गन्ना किसानों के लिए रूट निर्धारित करें। - सतपाल, किसान संतोषपुर
-- -- -
बागपत तक चलवाई जाए रोडवेज बस
बागपत से मेरठ जाने वाले यात्रियों को पहले ई-रिक्शा और टेंपो में बैठकर टटीरी जाना पड़ रहा है। इसके बाद दो किलोमीटर पैदल चलकर बस तक पहुंच रहे हैं। टटीरी में रोकी गई रोडवेज बसों को बागपत तक चलाया जाए। - आस मोहम्मद, यात्री।
-- -- --
वर्जन-रूट डायवर्जन होने के बाद सुलभ ढंग से राहगीरों का आवागमन कराने के लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। सभी विभागों के अधिकारियों से वार्ता कर जल्द ही राहगीरों की सभी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। - सुभाष सिंह, एडीएम।