फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Drinking water system will be improved at four places with Rs 165 crore

Baghpat News: बागपत, बड़ौत समेत चार जगह 165 करोड़ से सुधरेगी पेयजल व्यवस्था

Sat, 30 Sep 2023 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Drinking water system will be improved at four places with Rs 165 crore
बागपत। बागपत, बड़ौत, खेकड़ा और अग्रवाल मंडी टटीरी में पेयजल व्यवस्था सुधारी जाएगी। जिसके लिए शासन से 165 करोड़ रुपये का बजट मंजूर हो गया है। जिसके बाद अधिकारियों ने निविदा प्रक्रिया शुरू करा दी है। अब दिसंबर माह में चारों नगरों में पेयजल टंकियों, पाइपलाइन बिछाने और नलकूप निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

अमृत योजना से नगरीय इलाकों में उन घरों तक पेयजल पहुंचाने की तैयारी है, जहां अभी तक पेयजल नहीं पहुंच सका है। जिसके तहत बागपत, बड़ौत, खेकड़ा और अग्रवाल मंडी टटीरी में पेयजल समस्या दूर की जाएगी। जिसमें चारों जगह हर घर तक पेयजल पहुंचाने के लिए सर्वे किया गया और उसी के आधार पर कार्ययोजना तैयार की गई। चारों जगह 15 नई पेयजल टंकियां, 32 नलकूप का निर्माण कराया जाएगा और 392 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी। जिस पर 165 करोड़ रुपये बजट खर्च करने का प्रस्ताव बनाया गया। शासन ने चारों नगरों में पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए 165 करोड़ रुपये बजट को मंजूरी दे दी। बजट मंजूर होने के बाद अधिकारियों ने निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी और दिसंबर माह में काम शुरू कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

- बड़ौत में होगा सबसे ज्यादा बजट खर्च
पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए बड़ौत शहर में सबसे ज्यादा बजट खर्च किया जाएगा। जिसके लिए 80 करोड़ रुपये मंजूर हुए है। जिससे बड़ौत शहर में चार पेयजल टंकियां, नौ नई टंकियां, पांच नए नलकूपों का निर्माण होगा और आठ नलकूप रीबोर कराए जाएंगे। इसके अलावा 190 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई जाएगी। बागपत में चार पेयजल टंकियां, नौ नए नलकूप और 90 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई जाएगी। खेकड़ा में भी चार पेयजल टंकियां, नौ नए नलकूप और 90 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई जाएगी। अग्रवाल मंडी टटीरी में एक नलकूप, एक टंकी का निर्माण होगा और 26 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नई बसी कॉलोनियों में पहुंचेगा पानी
चारों नगरों नई बसी काॅलोनियों में अभी तक पेयजल पाइपलाइन नहीं बिछाई गई। जिस कारण इन घरों में सबमर्सिबल और हैंडपंपों से पेयजल आपूर्ति होती है। अब अमृत योजना से नई बसी काॅलोनियों में पानी पहुंचाया जाएगा।

-
वर्जन-चारों नगरों में पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए 165 करोड़ रुपये बजट मंजूर हो गया है। जिसकी निविदा प्रक्रिया चल रही है। जिसमें दिसंबर माह में काम शुरू हो जाएगा और हर घर तक पाइपलाइन से पेयजल पहुंचाया जाएगा। - मोहम्म्द ताहिर, अधिशासी अभियंता, जल निगम नगरीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed