फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Drinking water supply started after 48 hours

Baghpat News: 48 घंटे बाद शुरू हुई पेयजल आपूर्ति

Wed, 01 Feb 2023 11:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 01 Feb 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Drinking water supply started after 48 hours
बागपत के बड़ाबाजार में क्षतिग्रस्त हुई पानी की पाइप लाइन में काम करवाते पालिका के कर्मचारी
बागपत। नगर पालिका के कर्मियों को क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन दुरुस्त करने में 48 घंटे लग गए। इसके बाद पेयजल आपूर्ति शुरू कराई गई। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से आधे शहर की पेयजल आपूर्ति ठप रही और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर के बड़ा बाजार में सोमवार शाम पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिससे बड़ा बाजार, गांधी बाजार, सर्राफा बाजार, ठाकुरद्वारा, गर्ग एंक्लेव, चमरावल मार्ग, पांडव मार्ग, सिसाना रोड, बड़ौत रोड समेत अन्य काॅलोनियों की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलने के बाद पालिका कर्मी क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को ठीक करने में जुट गए, लेकिन मंगलवार को ठीक नहीं कराई जा सकी। जिस कारण बुधवार सुबह भी आधे शहर की पेयजल आपूर्ति ठप रही। जिस कारण लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

उधर, शहर के लोगों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा और हैंडपंपों, सबमर्सिबलों के सहारे पेयजल आपूर्ति करनी पड़ी। जिसके चलते लोगों को दूसरे दिन भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मंगलवार की सुबह से पेयजल लाइन ठीक करने में जुटे कर्मी बुधवार शाम पेयजल लाइन ठीक कर पाए। जिसके चलते बुधवार शाम पेयजल आपूर्ति शुरू हो सकी और लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालिकाकर्मियों की सुस्त चाल से लोग हुए परेशान
शहर के बड़ा बाजार में पेयजल लाइन को ठीक करने में नगर पालिका कर्मियों की सुस्त चाल देखने को मिली। जिसमें मंगलवार को पालिका कर्मियों ने बड़ा बाजार में मुख्य मार्ग पर सड़क तोड़कर गड्ढा खोदा और उसे छोड़कर चले गए। क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को ठीक करने में पालिका कर्मियों को दो दिन लग गए, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई।

हैंडपंपों पर लगी रही भीड़
पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से बुधवार सुबह पानी भरने के लिए हैंडपंपों पर महिलाओं की भीड़ रही। जिसके चलते माता काॅलोनी, राशिद काॅलोनी, मुगलपुरा मोहल्ला समेत अन्य काॅलोनियों में हैंडपंपों से पेयजल आपूर्ति हुई।


वर्जन-
क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को कर्मियों ने बुधवार शाम ठीक कर दिया। इसके बाद पेयजल आपूर्ति शुरू करा दी गई। शहर में अन्य स्थानों पर पाइप लाइन चेक कराई जा रही है।-राजेश राणा, अधिशासी अभियंता

बागपत के बड़ाबाजार में क्षतिग्रस्त हुई पानी की पाइप लाइन में काम करवाते पालिका के कर्मचारी

बागपत के बड़ाबाजार में क्षतिग्रस्त हुई पानी की पाइप लाइन में काम करवाते पालिका के कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed