फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Drain for highway construction, three village evacuation stuck

हाईवे निर्माण के लिए किया नाला बंद, तीन गांव की निकासी अटकी

Sat, 27 Jun 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Drain for highway construction, three village evacuation stuck
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे निर्माण के लिए ठेकेदार द्वारा तीन गांवों के पानी निकासी के लिए बनाए गए नाले को बंद करने के विरोध में ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि जल्द ही नाला नहीं खोला गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बावली, महावतपुर व रूस्तमपुर गांवों के पानी की निकासी के लिए बने नाले को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे निर्माण का काम कर रहे ठेकेदारों ने बंद कर दिया है। इससे कारण गांवों में घरों से निकलने वाले पानी के चलते जल भराव की स्थिति बनी हुई है। मानसून ने भी दस्तक दे दी है। यदि जल्द निस्तारण नहीं हुआ तो तीनों गांवों के ग्रामीणों के लिए दिक्कतें खड़ी हो जाएगी। आरोप है कि ठेकेदार से अनुरोध किए जाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। एसडीएम दुर्गेश मिश्र ने जांच कर कार्रवाई की बात कहीं। इस अवसर पर प्रधान के पति ओमवीर, अजय प्रधान, संजय, प्रदीप, धर्मपाल, हरवीर, देवेंद्र, राजकुमार, भोपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

दो माह से नहीं मिला मानदेय
फोटो संख्या 3
बड़ौत। दो माह से मानदेय न मिलने एक्सईएन प्रथम कार्यालय से जुड़े संविदा कर्मियों ने रोष जताया। ऊर्जा निगम के अफसरों से हस्तक्षेप कर संबंधित ठेकेदार से मानदेय दिलाने की मांग की। इस अवसर पर मांगेराम, सुभाष, विनय, राजीव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed