फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   DPRO inspects Gothra and Gowna

डीपीआरओ ने किया गोठरा व गौना का निरीक्षण

Tue, 16 Jun 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
DPRO inspects Gothra and Gowna
बागपत। डीपीआरओ कुमार अमरेंद्र ने मंगलवार को खेकड़ा ब्लॉक के गोठरा व गौना गांव का निरीक्षण किया। गांव में शासन द्वारा प्रस्तावित सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कार्य शुरू न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने ग्राम प्रधान व सचिव को तीन दिन में निर्माण कार्य शुरू न करने पर खाते सीज करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक नरेंद्र उज्जवल ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में दो-दो सामुदायिक शौचालयों का निर्माण होना है। इनमें से एक शौचालय का निर्माण राज्यवित्त एवं 14वें वित्त से कराया जाना था। एक शौचालय की राशि शासन से उपलब्ध कराने का प्रावधान है। मंगलवार को डीपीआरओ कुमार अमरेंद्र ने गौना व गोठरा गांव का निरीक्षण किया। गांव में शौचालयों का निर्माण कार्य शुरू न होने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव को तीन दिन में निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed