फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dowla people ruckus irrigation department office

डौला के लोगों का सिंचाई विभाग के दफ्तर में हंगामा

Sun, 16 Apr 2017 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमीनगर सराय
ब्यूरो/अमर उजाला, अमीनगर सराय Updated Sun, 16 Apr 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
Dowla people ruckus irrigation department office
सिंचाई विभाग के अधिकारी की गाड़ी रोककर वार्ता करते डौला के लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रजवाहे की 15 साल से सफाई नहीं होने पर डौला गांव के लोगों ने सिंचाई विभाग कार्यालय में हंगामा कर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों की कर्मचारियों से नोकझोंक हुई और कर्मियों को बंधक बनाया। बाद में  एसडीओ ने ग्रामीणों को रजवाहा की सफाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन


 विश्वकर्मा एकता विकास सभा के प्रदेशाध्यक्ष मनीष विश्वकर्मा एडवोकेट के नेतृत्व में डौला गांव के लोग सिंचाई कार्यालय में पहुंचे। शिकायती पत्र सौंपकर बताया15 साल से रजवाहा की सफाई नहीं हुई है, इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। 
विज्ञापन


इस संबंध में सिंचाई कार्यालय पहुंचे जहां पर मौजूद कर्मचारियों ने ग्रामीणों से अभद्रता की। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने कर्मचारियों को बंधक बनाया। जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा शामली का रामपुर कैनल, खेला-गौसपुर, मितली, टटीरी, पिलाना रजवाहा की सफाई एवं पानी की सप्लाई हेतु मांग कर रहे हैं, लेकिन शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, उल्टा उनके साथ अभद्रता की जाती। उन्होंने रजवाहा गंदगी से अटे हैं। इससे किसानों को परेशानी हो रही है।

फसल भी बर्बाद हो गई है। नाले की सफाई न होने के कारण संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना है। नाले और रजवाहा पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।  शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। 


सिंचाई विभाग के एसडीओ दिनेश कुमार त्यागी ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसमें संदीप पांचाल, विक्रांत विश्वकर्मा विजयपाल, सरताज, वसीम अंसारी, यूनुस, रिहान, अमरपाल, शौकीन, जयपाल, महेश, इरफान, रफीक, शौकत, नौशाद, चमनलाल, साजिद समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed