फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Double whammy on farmers, Energy Corporation is becoming smart

Baghpat News: किसानों पर पड़ रही दोहरी मार, ऊर्जा निगम बन रहा होशियार, ये है पूरा मामला

Mon, 03 Apr 2023 12:08 PM IST
मेरठ ब्यूरो मुकेश पंवार, अमर उजाला, बागपत
मुकेश पंवार, अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 03 Apr 2023 12:08 PM IST
सार

बड़ौत में उर्जा निगम द्वारा विद्युत कनेक्शन देते समय नट बोल्ट के नाम पर 11500 किसानों से 30 लाख रुपये वसूले गए। लेकिन जब ट्रांसफार्मर दिए गए तो ये नटबोल्ट ट्रांसफार्मर के साथ नहीं दिए गए। 

विज्ञापन
Double whammy on farmers, Energy Corporation is becoming smart
ऊर्जा निगम द्वारा बनाए गए एस्टीमेट से वसूली गई कीमत

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में विद्युत कनेक्शन देते समय किसानों से नट बोल्ट और क्लैंप जैसी छोटी वस्तुओं के लिए प्रति कनेक्शन 259 रुपये लिए जा रहे हैं, लेकिन इन्हें दिया नहीं जा रहा है। एक किसान के लिए यह रकम छोटी हो सकती है, लेकिन विद्युत निगम के लिए यह बड़ी बन जाती है। पिछले दो साल में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम 14 जिलों में करीब 11500 किसानों से करीब 30 लाख रुपये वसूल चुका है।

विज्ञापन


पश्चिमाचंल विद्युत वितरण निगम क्षेत्र में मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, हापुड, बुलंदशहर, गाजियाबाद, नोएडा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बिजनौर और अमरोहा आदि 14 जिले आते हैं। पिछले दो साल में लगभग 11500 किसानों ने निजी नलकूपों के कनेक्शन लिए हैं। हैरानी की बात यह है कि ट्रांसफार्मर पर लगने वाली एक छोटी सी क्लैंप और बोल्ट-नट की कीमत के नाम पर विभाग ने किसानों से लगभग 30 लाख रुपये ले चुका है। यह वसूली अभी भी जारी है। लेकिन इसके बावजूद जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी खामोश है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: फ्रेट कॉरिडोर के ट्रायल में मिलीं खामियां, निगम के 31 वार्डों में महिलाएं बनेंगी पार्षद

विज्ञापन
विज्ञापन

Double whammy on farmers, Energy Corporation is becoming smart
नट बोल्ट - फोटो : अमर उजाला

ये बोले किसान
मैंने निजी नलकूप कनेक्शन लेते समय विभाग द्वारा बनाएं गए स्टीमेंट के तहत पूरी धनराशि जमा करा दी थी, लेकिन आज भी ऐसी बहुत सी सामग्री है जो विभाग ने नहीं दी-ऋषिपाल, निवासी फतेहपुर पुट्ठी

वापस हो धनराशि, नहीं तो होगा आंदोलन
बड़ौत। किसानों का लगातार शोषण किया जा रहा है, प्रदेश सरकार भी इस ओर ध्यान नहीं दे रही। न तो किसानों का बकाया गन्ना भुगतान हो रहा है और न ही फसलों का उचित मुआवजा मिल रहा है, ऊपर से ऊर्जा निगम की मनमानी बढ़ रही है। यह कतई सहन नहीं होगा। या तो ऊर्जा निगम किसानों से वसूली गई धनराशि वापस कर दें, अन्यथा जल्द ही आंदोलन शुरू होगा-राजेंद्र चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष भाकियू

स्टोर को देनी चाहिए सामग्री
स्टोर से किसानों को सामग्री दी जाती है। उससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है। यदि सामग्री की कीमत ली गई है तो उसे देना चाहिए। -अधिशासी अभियंता प्रथम

यह भी पढ़ें: 
सपनों को मिली मंजिल: बागपत की बेटी सृष्टि उड़ाएंगी हवाई जहाज, विशेष ट्रेनिंग के लिए जाएंगी स्पेन

यह जिम्मेदारी वितरण खंड अधिकारियों की
स्टोर से नट-बोल्ट व क्लैंप नहीं दिए जाते, यह जिम्मेदारी विद्युत वितरण खंड के अधिकारियों की होती है। -दीपांश कुमार, सहायक अभियंता

जनपदों का नाम नलकूपों की संख्या
बागपत 500
मेरठ 1350
गाजियाबाद 450
नोएडा 600
हापुड 500
बुलंदशहर 930
मुरादाबाद 1100
बिजनौर 700
रामपुर 650
संभल 1100
अमरोहा 1100
मुजफ्फरनगर 600
शामली 590
सहारनपुर 1020

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed