फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Doors of employment will open for women, 95 micro entrepreneur Sakhis will bring change

Baghpat News: महिलाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के द्वार, 95 सूक्ष्म उद्यमी सखी लाएंगी बदलाव

Thu, 27 Nov 2025 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Doors of employment will open for women, 95 micro entrepreneur Sakhis will bring change
- सूक्ष्म उद्यम योजना महिलाओं को लखपति दीदी बनाने में सहयोग करेगी
विज्ञापन


- राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत सूक्ष्म उद्यमी सखी को मिलेगा मानदेय

संवाद न्यूज एजेंसी

बागपत। महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के लिए सूक्ष्म उद्यमी योजना का सहारा लिया जाएगा। योजना के तहत 95 महिलाओं का परीक्षा के बाद चयन किया गया है। अब उनका साक्षात्कार करने के बाद लक्ष्य दिया जाएगा और राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत मानदेय भी दिया जाएगा।

जिले में 95 सूक्ष्म उद्यम सखी रखने का लक्ष्य मिला है, जिन्हें राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत रखा गया है। यह ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे-छोटे उद्यम स्थापित कराएंगी। इसके साथ ही यूनिट स्थापित करने के लिए युवाओं को महिलाएं जागरूक करेंगी। बैंक से समन्वय स्थापित कर उद्यम स्थापित कराने में मदद करेंगी, ताकि स्वयं सहायता समूह की महिला आत्मनिर्भर बन सकें और उन्हें किसी भी तरह की परेशानी न उठानी पड़े। इसके लिए महिलाओं की परीक्षा पूरी हो गई है और अब साक्षात्कार किया जाएगा, ताकि चयन प्रक्रिया पूरी करने के बाद महिलाओं को आगे बढ़ाया जा सकें। उपायुक्त स्वतः रोजगार राहुल वर्मा ने बताया कि उद्यम सखी बनने के लिए इच्छुक महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य होनी चाहिए।
विज्ञापन


-- ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को रोजगार के लिए करेंगी प्रेरित

सूक्ष्म उद्यम सखी योजना ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने एवं उन्हें उद्यमिता से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। यह योजना महिलाओं को व्यावसायिक ज्ञान के साथ ही ऋण सहायता और बाजार की समझ प्रदान करेगी। सूक्ष्म उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। उद्यम सखियां न केवल स्वयं आत्मनिर्भर बनेंगी, बल्कि अन्य महिलाओं को भी रोजगार से के अवसर उपलब्ध कराएंगी। यह योजना महिलाओं को लखपति दीदी बनाने में सहयोग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed