{"_id":"5f4a94ed8ebc3ea00551460c","slug":"door-to-door-survey-found-150-suspects-baghpat-news-mrt498585140","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोर-टू-डोर सर्वे में 150 संदिग्ध मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोर-टू-डोर सर्वे में 150 संदिग्ध मिले
विज्ञापन
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने शनिवार को जूम एप के माध्यम से अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कोरोना संक्रमण नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए चलाए गए डोर-टू-डोर सर्विलांस अभियान में टीम ने एक लाख 44 हजार 987 घरों के सात लाख 97 हजार 539 लोगों का सर्वे किया है। सर्वे के दौरान जिले में 150 लोग संदिग्ध मिले है। इनमें से एक व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई है।
सीएम से शिकायत करने की चेतावनी
दोघट। बामनौली के प्रमोद और उसके दो भाइयों मनोज व विनोद की जमीन पर गांव के ही दो परिवारों का विवाद चल रहा है। जमीन पर गन्ने की फसल खड़ी है। चकबंदी कर्मचारी उनकी खड़ी फसल में नापतौल कर रहे है। उन्होंने बताया कि वह सोमवार को सीएम से मिलकर चकबंदी अधिकारी की शिकायत करेंगे।