Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Don't use Jayant's funds for synthetic track, repair the stadium built by his father

Baghpat News: जयंत की निधि से सिंथेटिक ट्रैक नहीं, पिता का बनवाया हुआ स्टेडियम ठीक कराओ

Wed, 07 Aug 2024 04:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Don't use Jayant's funds for synthetic track, repair the stadium built by his father
बागपत। रालोद अध्यक्ष व केंद्रीय कौशल विकास राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह की निधि से जनता वैदिक काॅलेज में सिंथेटिक ट्रैक बनवाने से प्रबंधन ने इंकार कर दिया। काॅलेज प्रबंधन ने ट्रैक की जगह उनके पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री अजित सिंह के बनवाए हुए इंडोर स्टेडियम की हालत सुधरवाने के लिए कहा है। इस तरह जयंत की निधि खर्च होने के मामले में फिर पेंच फंस गया है।
विज्ञापन

रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने वर्ष 2022 में राज्यसभा सदस्य बनने पर सांसद निधि के लिए बागपत को अपना नोडल जिला बनाया था। इसके बाद पहली किस्त के ढाई करोड़ रुपये सितंबर 2022 में आए थे। उसको खर्च करने के लिए चौधरी जयंत सिंह ने यहां के युवाओं को सेना की भर्ती के लिए सबसे जरूरी मानते हुए बड़ौत में सिंथेटिक ट्रैक बनवाने का प्रस्ताव दिया था। उस ट्रैक का एस्टीमेट काफी ज्यादा होने के कारण उसे निरस्त कर दिया गया, मगर उसके लिए दोबारा से टुकड़ों में एस्टीमेट बनाया गया। मगर अब काॅलेज प्रबंधन ने सिंथेटिक ट्रैक को बनवाने से इंकार कर दिया। उनका कहना है कि जनता वैदिक काॅलेज में पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह ने इंडोर स्टेडियम व रेसलिंग हॉल बनवाया था। इसकी छत जर्जर हो चुकी है और चौधरी जयंत सिंह सबसे पहले उसको ठीक कराएं। इसके लिए अधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन

-छपरौली के स्टेडियम का मामला भी खटाई में पहुंचा
चौधरी जयंत सिंह ने छपरौली के विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में मिनी स्टेडियन के निर्माण का प्रस्ताव दिया था। इसके लिए करीब पचास लाख रुपये का एस्टीमेट विभाग ने तैयार किया। मगर काॅलेज प्रबंधन की तरफ से पहले पूरे कागज नहीं दिए गए, जिससे फाइल अटकी रही। अब काॅलेज प्रबंधन ने कहा है कि उनके यहां इतनी जमीन नहीं है, जितनी में उसका निर्माण कराया जा सके। उन्होंने जमीन खरीदने के लिए किसानों से बातचीत की, मगर किसानों ने जमीन देने से इंकार कर दिया। इस तरह यह मामला भी अटकता दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अभी तक केवल इन जगहों पर खर्च हुआ बजट
चौधरी जयंत सिंह की निधि से अभी तक मुजफ्फरनगर के साहटू में स्टेडियम निर्माण के लिए करीब एक करोड़ 11 लाख रुपये दिए गए हैं। मुजफ्फरनगर के राष्ट्रीय इंटर काॅलेज शाहपुर में कुश्ती हॉल के लिए 40 लाख रुपये भेजे गए। मथुरा के बाबू अग्रवाल महाविद्यालय में हैंडबॉल और टेनिस कोर्ट के लिए बीस लाख रुपये भेजे गए। बिजनौर के नहटौर में चौधरी चरण सिंह मेमोरियल वालीबॉल ग्राउंड के लिए 15 लाख रुपये दिए। राजस्थान समेत अन्य जगह भी खेल सुविधाओं के लिए पैसे भेजे गए।
--
वर्जन
केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह से हमने उनके पिता चौधरी अजित सिंह के बनवाए हुए स्टेडियम व कुश्ती हॉल को ठीक कराने में सहयोग का आग्रह किया था। मगर पता नहीं कि किस वजह से सिंथेटिक ट्रैक बनवाने का प्रस्ताव हुआ, जबकि उससे ज्यादा यहां स्टेडियम को ठीक कराए जाने की जरूरत है। इसलिए ही हमने उनसे आग्रह किया है कि वह ट्रैक की जगह स्टेडियम को ठीक करा दें।-डा. वीरेंद्र प्रताप सिंह, प्राचार्य जनता वैदिक डिग्री काॅलेज

--
बड़ौत में प्रस्ताव बदलवाने की बात कही जा रही है, मगर उसमें क्या प्रक्रिया शुरू हुई है। यह फाइल देखकर बताया जा सकता है। छपरौली में भी कुछ जमीन कम होने के कारण प्रस्ताव बदलवाया जा रहा है। अखिलेश कुमार चौबे, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed