{"_id":"5e88c4dd8ebc3e77377a9cca","slug":"don-t-be-afraid-of-corona-just-support-us-baghpat-news-mrt4765179135","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से घबराएं नहीं, बस हमारा साथ दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से घबराएं नहीं, बस हमारा साथ दें
विज्ञापन
एसपी प्रताप गोपेन्द्र यादव
- फोटो : BAGHPAT
कोरोना से घबराएं नहीं, बस हमारा साथ दें
बागपत। कोरोना वायरस के जिले में दो संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। 13 लाख की आबादी के जिले को संक्रमण से बचाने के लिए पुलिस-प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी दिन रात एक किए हुए हैं। नेपाल के जमाती के पॉजेटिव मिल जाने के बाद डीएम शकुंतला गौतम शुक्रवार रात के समय ही नगर में लोगों को जागरूक करने पहुंच गई। इससे पहले दुबई से आए कोरोना पीड़ित के गांव में खुद डीएम ने दो दिन तक मोर्चा संभाला । एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने पुलिस टीम को तैयार किया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीएमओ डॉ. आरके टंडन, डिप्टी सीएमओ डॉ. यशवीर सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत समेत अन्य स्टाफ कोरोना से मुकाबले में डटे हैं। डीएम शकुंतला गौतम का कहना है कि लोगों को घबराना नहीं है। जिले में पर्याप्त इंतजाम हैं। बस प्रशासन पर भरोसा रखें और आमजन साथ दें। सीएमओ का कहना है कि किसी भी जिलेवासी को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। भरोसा रखें और स्वास्थ्य विभाग का साथ दें।
मुफ्त में सेवा कर रहे डॉ प्रदीप जैन
बड़ौत। शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक एवं अक्षय नर्सिंग होम के एमडी डॉ प्रदीप जैन ने गरीब लोगों के लिए विशेष ओपीडी की। इसमें उन्होंने गरीब असहाय और जरूरतमंद लोगों की नि:शुल्क सेवा की। उन्होंने सभी से लॉक डाउन का पूरा समर्थन करते हुए कुछ समय तक और घर में रहने की सलाह दी जिससे उनके खुद और अपने परिवार को कोरोनावायरस से संक्रमित होने से बचाया जा सके।