फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Doing yoga gives peace to the mind

योग करने से मन को मिलती है शांति

Sat, 19 Jun 2021 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Doing yoga gives peace to the mind
बड़ौत। भारत स्काउट गाइड प्रादेशिक मुख्यालय के तत्वावधान में चल रहे सात दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यशाला के अंतिम दिन शनिवार को योग करने पर बल दिया।
विज्ञापन

ऑनलाइन कार्यशाला में विशिष्ट अतिथि आयुर्वेदाचार्य डॉ. परमेश्वर अरोरा ने कहा कि स्वास्थ्य को हम सामान्यत: चार रूप में देखते हैं। इनमें शारीरिक, मानसिक, सामाजिक व अध्यात्मिक स्वास्थ्य हैं। कहा कि आज वर्तमान युग में व्यक्ति केवल आर्थिक स्वास्थ्य पर ही अधिक ध्यान देता है। इस कारण शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और अध्यात्मिक स्वास्थ्य सभी प्रभावित होते हैं। डॉ. अरोड़ा ने कहा कि यदि हम दैनिक जीवन चर्या में योग अपना लेते हैं तो स्वास्थ्य दुरुस्त हो जाता है। साथ ही कुछ समय हम अर्थ कमाने के लिए लगाकर आर्थिक स्वास्थ्य बेहतर बना सकते हैं। उन्होंने बताया कि योग के यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि आदि अंग हैं।

डॉ. महेश कुमार मुछाल एसोसिएट प्रोफेसर दिगंबर जैन कालेज एवं महेश कुमार योग प्रशिक्षक ने संयुक्त रूप से संचालन किया। इस अवसर पर भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश के मुख्य आयुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने भी प्रतिभागियों को संबोधित किया। अंतिम सत्र में प्रादेशिक संगठन कमिश्नर कमिश्नर राजेंद्र सिंह हंस पाल ने प्रतिभागियों को बताया कि योगासन अंतर्गत बहुत से आसन बीपी सिक्स के हैं। इसलिए बीपी सिक्स भी साथ में सिखाया जाना चाहिए। स्टेट गाइड कमिश्नर ललिता प्रदीप, सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर आईटी अदनान हाशमी ने सभी को आगामी दिनों में आयोजित होने वाले सत्र की जानकारी दी। इस दौरान प्रमुख रूप से प्रादेशिक संगठन आयुक्त (गाइड) कामिनी श्रीवास्तव, प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) अरविंद श्रीवास्तव, प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) देवकी शोभित ने भी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed