{"_id":"643ef1f69d4320f47d0e5524","slug":"doghats-former-chairmans-nephew-died-in-a-road-accident-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-288-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सड़क हादसे में दोघट के पूर्व चेयरमैन के भांजे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सड़क हादसे में दोघट के पूर्व चेयरमैन के भांजे की मौत
Wed, 19 Apr 2023 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Wed, 19 Apr 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बावली रोड पर रहने वाले छात्र की सोमवार की देर रात सड़क हादसे में मेरठ के नानू गांव के पास मौत हो गई। छात्र अपने बड़े भाई बैंक मैनेजर की शादी का कार्ड देने मेरठ जा रहा था। छात्र की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और बिना पुलिस कार्रवाई कराए शव ले गए और गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया।
बड़ौत के बावली रोड निवासी शशांक (26) पुत्र उदयवीर सोमवार की शाम घर से बाइक पर मेरठ में अपने रिश्तेदार के यहां अपने बड़े भाई निशांत तोमर जो पानीपत की एक बैंक शाखा में मैनेजर है उसकी शादी का कार्ड देने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह मेरठ के नानू गांव के पास पहुंचा, तो सामने से अचानक जेसीबी आ गई और जोरदार भिंड़त में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। छात्र की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और बिना पुलिस कार्रवाई कराएं शव को लेकर बड़ौत पहुंचे और गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया।
- दोघट के पूर्व चेयरमैन का भांजा व जयपुर की एसडीएम का भाई था शशांक
छात्र शंशाक दोघट के पूर्व चेयरमैन पिंटू का भांजा और जयपुर में एसडीएम देविका तोमर का भाई था। शशांक सरदार पटेल यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रहा था। छात्र की मौत से भाई प्रशांत तोमर, बहन वर्णिका तोमर, मां अरुणा तोमर, पिता उदयवीर व परिवार की महिलाओं का रोते हुए बुरा हाल है। प्रशांत ने बताया कि बड़े भाई निशांत की शादी 22 अप्रैल की तय है। उसी के कार्ड देने के लिए शशांक जा रहा था।