{"_id":"660a4f4363c9665cb605b892","slug":"dog-bite-more-than-twenty-five-people-in-ratol-baghpat-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: रटौल में आवारा कुत्ते का आतंक, 25 से ज्यादा लोगो को काटकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: रटौल में आवारा कुत्ते का आतंक, 25 से ज्यादा लोगो को काटकर किया घायल
Mon, 01 Apr 2024 11:38 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 01 Apr 2024 11:38 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बागपत में आवारा कुत्तों ने लोगों को परेशान कर दिया है। रटौल थानाक्षेत्र में आवारा कुत्ते ने अब तक 25 से ज्यादा लोगों को निशाना बनाया है।
विज्ञापन
आवारा कुत्ते
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद के रटौल में आवारा कुत्ते का आतंक फैला हुआ है। कुत्ते ने महिलाओं बच्चों सहित 25 से ज्यादा लोगो को काटकर घायल कर दिया। जिन्हें उपचार के लिए रटौल पीएचसी पर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
रटौल में पिछले काफी समय से कुत्तों का आतंक बरकरार है। रटौल के जुडडी मोहल्ले में घर के बाहर खेल रहे बच्चों और रास्तें से गुजर रही महिलाओं और पुरूषों पर एक आवारा कुत्ते ने हमला बोल दिया।
विज्ञापन
कुत्ते के काटने से सतीश पुत्र राजबीर, नसरीन पत्नी फारूख, आलीशान पुत्र सलीम, रिहान पुत्र शकील, वाशु पुत्र लोकेश, जिया पुत्री मेहरबान, इब्राहिम, बुलबुल, अज्जू, लविश सहित 25 लोगो पर हमला बोल घायल कर दिया। हमला होने पर पीडितों के शोर मचानें पर कुत्ता वहा से भाग गया। सभी घायलों को रटौल पीएचसी पर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
जहां डाॅ. मीना, डाॅ. आशीष, प्रमेन्द्र, नीटू आदि ने घायलों को इन्जेक्शन दिलाया और दवाइयां दीं। कुत्ते के आतंक के चलते कस्बें मे भय का माहौल है। पाचं वर्ष पूर्व रटौल मे ही कुत्तों के झुंड ने भेड़ों पर हमला कर लगभग 100 भेड़ों की जान ले ली थी। इसके अलावा दस वर्ष पूर्व एक बच्चे को भी नोच नोच कर मार डाला था। कुत्ते के आतंक के चलते लोगो ने बच्चों को घर से बाहर निकलना बंद कर दिया है। उन्होंने प्रशासन से आवारा कुत्ते को पकड़वाने की मांग की है।