फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   dog being tied in community toilet

ईओ के आवास के बाहर बनवाया सामुदायिक शौचालय, कुत्ता बांधा जा रहा

Sun, 05 Sep 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
dog being tied in community toilet
ईओ के आवास के बाहर बना सामुदायिक शौचालय - फोटो : BAGHPAT
बागपत। नगर पालिका ने लाखों रुपये खर्च करके ईओ के आवास के बाहर सामुदायिक शौचालय बना दिया। इसमें कुत्ता बांधा जा रहा है। इसलिए आमजन इसका इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। वहीं, एक सामुदायिक शौचालय पहले ही कोतवाली में बनवा दिया था। उस पर पुलिस ने कब्जा किया हुआ है। इसका आसपास के लोगों ने विरोध जताया है।
विज्ञापन

नगर में सामुदायिक शौचालय बनाए जा रहे हैं। एक सामुदायिक शौचालय करीब दो लाख रुपये खर्च करके कोर्ट रोड पर बनाया गया है। उसमें पर हमेशा ताला लटका रहता है। इसके अतिरिक्त एक सामुदायिक शौचालय नगर पालिका ने कोतवाली परिसर में बनवा दिया है। उस पर पुलिस ने कब्जा कर लिया है। इसलिए उसे भी आमजन इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। वहीं, अब नगर पालिका ने करीब दो लाख रुपये खर्च करके एक शौचालय ईओ के आवास के समीप ट्यूबवेल परिसर में बनवा दिया है। उसमें कुत्ता बांधा जा रहा है। इसलिए आमजन उसका इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। इस तरह सामुदायिक शौचालय बनने के बावजूद आमजन को सुविधा नहीं मिल पा रही है। इसको लेकर ईओ आवास के पास रहने वाले लोगों ने इसका विरोध जताया। वहीं, चेयरमैन राजुद्दीन का कहना है कि वह शौचालय आम लोगों के इस्तेमाल के लिए रहेगा और उसमें किसी को कुत्ता नहीं बांधने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed