फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Doctors demonstrated by tying a black band

चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

Fri, 18 Jun 2021 11:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Doctors demonstrated by tying a black band
बड़ौत। आईएमए से जुड़े चिकित्सकों ने शुक्रवार को बाबा रामदेव के खिलाफ काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही पतंजलि के सभी उत्पादों के बहिष्कार करने का निर्णय लिया। साथ ही चिकित्सकों पर हो रहे हमलों के आरोपियों पर भी सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

आईएमए के जिलाध्यक्ष डॉ. सुखपाल सिंह और सचिव डॉ. दिनेश बंसल के नेतृत्व में चिकित्सक गांधी रोड पर एकत्रित हुए। चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। डॉ. सुखपाल सिंह का कहना था कि चिकित्सकों के खिलाफ लगातार हिंसा हो रही है। शासन को भी अवगत कराया जा चुका है। चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए जो कानून बना है, उसे देखरेख के साथ लागू किए जाने की आवश्यकता है। सचिव डा. दिनेश बंसल का कहना था कि पूरे कोरोनाकाल में चिकित्सकों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर लोगों का इलाज किया। बाबा रामदेव के बयान की निंदा की। कहा कि हम सभी आयुर्वेद के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन हम अब से पतंजलि के सभी उत्पादों का पूर्ण बहिष्कार करते है। इस दौरान डा. आनंद तोमर, डा. राहुल गुप्ता, डा. अरविंद जैन, डा. वैभव जैन, डा. राकेश जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed