फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Doctors could not give information to the nodal officer

नोडल अधिकारी ने टिकरी में लोगों से ली योजनाओं की जानकारी

Sun, 05 Sep 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Doctors could not give information to the nodal officer
टीकरी गांव में निरीक्षण के दौरान गोवंश को चारा खिलाते डीएम राजकमल यादव व साथ में नोडल अधिकारी एम ? - फोटो : BAGHPAT
दोघट(बागपत)। नोडल अधिकारी यूपीपीसीएल के चेयरमैन एम देवराज व डीएम राजकमल यादव ने टीकरी नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। यहां सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिली। वहीं, सीएचसी में चिकित्सक वैक्सीनेशन के बारे में अपेक्षित जानकारी नहीं दे पाए। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने रविवार को टीकरी नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। यहां सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। इसके पश्चात सीएचसी पहुंचे। यहां मौजूद डॉ. अवधेश कोविड-19 टीकाकरण के बारे में अपेक्षित जानकारी नहीं दे पाए। इस डीएम ने चिकित्सक से कड़ी नाराजगी जताई। वहीं, चिकित्सक को कार्य के प्रति उदासीनता बरतने पर कार्रवाई किए जाने की भी चेतावनी दी। उन्होंने स्टाफ को कार्यशैली में सुधार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके पश्चात नोडल अधिकारी ने कान्हा गोशाला का निरीक्षण कर गोवंश की टेगिंग देखी। उन्होंने गोवंश को हरा चारा, खल व चोकर देने तथा रजिस्टर मेंटेन करने के निर्देश दिए। दानपात्र रजिस्टर कान्हा गोशाला केंद्र पर रखने और गोवंश को कोई समस्या न हो इसके लिए चिकित्सक को प्रतिदिन जांच करने की हिदायत दी। नोडल अधिकारी व जिलाधिकारी ने गोवंश को अपने हाथों से गुड़ खिलाया। इसके पश्चात उन्होंने स्थानीय लोगों से सैनिटाइजेशन व एंटी लार्वा के छिड़काव आदि के बारे में भी जानकारी ली। वहीं, वार्ड नंबर 5, 6, 8 व 10 में घर के दरवाजों पर पहुंचकर लोगों से निशुल्क राशन, उज्ज्वला गैस योजना अंतर्गत गैस सिलेंडर व पेंशन आदि के लाभ के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर एडीएम अमित कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी रंजीत सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed