फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Doctor found missing in Binauli CHC, salary stopped

Baghpat News: बिनौली सीएचसी में चिकित्सक गायब मिला, वेतन रोका

Fri, 12 Apr 2024 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Doctor found missing in Binauli CHC, salary stopped
बागपत। सीएमओ को बिनौली सीएचसी से चिकित्सक बिना किसी सूचना के गायब मिला तो जौहड़ी में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर रेफर रजिस्टर समेत अन्य कागज अधूरे मिले। इसके अलावा सेंटर से मरीज भी कम रेफर किए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने चिकित्सक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा और सीएचओ को कार्यप्रणाली में सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. महावीर सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान बिनौली सीएचसी पर तैनात चिकित्सक अभिनव मेहरा दो दिन से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिले। उनका वेतन रोककर नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा जौहड़ी के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर सीएचओ मौजूद मिलीं, मगर रजिस्टर पूरे नहीं मिले। सीएचओ ने पोर्टल पर अपनी उपस्थिति दर्ज की हुई थी, मगर रजिस्टर में दर्ज नहीं की थी। इसके अलावा सेंटर से मरीज कम रेफर किए गए थे, जिस पर सीएचसीओ को कार्यप्रणाली में सुधार करने और सभी रजिस्टर समय से पूरे करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed