{"_id":"5e2c995c8ebc3e4b0c3b25ae","slug":"do-not-be-negligent-in-the-implementation-of-schemes-mandalayukta-kahkra-news-mrt4656538106","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं के क्रियान्वयन में न बरतें लापरवाही: मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं के क्रियान्वयन में न बरतें लापरवाही: मंडलायुक्त
विज्ञापन
बागपत। मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम ने शनिवार को शासन की प्राथमिकताओं और विकास योजनाओं की समीक्षा की। संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए चेताया कि योजनाओं का क्रियान्वयन करने में असक्षम रहने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कलक्ट्रेट स्थित विकास भवन सभागार में मंडलायुक्त ने पंचायती राज विभाग के अधिकारियों से कहा कि समस्त गांव की जीपीटी कराई जाएं। जो गोशाला निर्माणधिन है, उनका कार्य जल्द से जल्द पूर्ण किया जाएं। कोई भी गोवंश सड़कों पर नजर नहीं आना चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के आयुष्मान गोल्डन कार्ड की समीक्षा की। कहा कि मरीज को सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति विश्वास होना चाहिए। पेंशन व छात्रवृत्ति की समीक्षा में कहा कि जो छात्रवृत्ति अभी तक छात्र-छात्राओं के खातों में नहीं गई है, उसमें तेजी लाएं। नए आवेदन लेकर पेंशन बनाई जाएं। इसके बाद नगर पालिका को सभी स्थानों पर साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। कूड़ा डालने के लिए जमीन चिह्नित की जाएं। मेरठ-बागपत मार्ग पर मील और हमीदाबाद गांव के बीच फैली गंदगी पर कड़ी नाराजगी जताई। इसके बाद जल निगम के पेयजल, विद्युत निगम, कृषि विभाग और गन्ना विभाग की समीक्षा करते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता और तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी के बिना सूचना के अनुपस्थित रहने नाराजगी व्यक्त की।
मंडलायुक्त ने 50 लाख से ऊपर की परियोजनाओं की समीक्षा की। अटकी परियोजनाओं के लिए कार्यदायी संस्था को जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी शकुंतला गौतम, मुख्य विकास अधिकारी पीसी जायसवाल, अपर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।