फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Do not be lax, do not discriminate in employment generation

प्रधान ढिलाई न बरतें, रोजगार सृजन में न किया जाए भेदभाव

Wed, 10 Jun 2020 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Do not be lax, do not discriminate in employment generation
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने कहा कि मनरेगा के अंतर्गत किसी भी तरह का ग्राम पंचायत स्तर पर भेदभाव नहीं होना चाहिए। इच्छुक व्यक्ति को मनरेगा के अंतर्गत कार्य दिया जाए। प्रधान अपने मनमाने या रोजगार सेवक अपने चहेतों को काम ना दें, जो व्यक्ति कार्य करने का इच्छुक है उसे कार्य अवश्य दिया जाएं, अगर इसमें के प्रधान की ढिलाई पाई जाती है तो उनके प्रति कड़ी कार्यवाही की जाएगी। जितने लोगों ने काम मांगा है, अब तक करीब शत प्रतिशत लोगों को प्रशासन ने रोजगार उपलब्ध कराया है।
विज्ञापन

डीएम ने कलक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में मनरेगा योजना के अंतर्गत कार्यदायी संस्थाओं के साथ आवश्यक बैठक की। विभागों को 15 जून से 208 लाख रुपये के वित्तीय लक्ष्य के सापेक्ष दोगुना कार्य करने के निर्देश दिए। मनरेगा के अंतर्गत जो भी इच्छुक व्यक्ति कार्य करना चाहता है वह अपने खंड विकास अधिकारी से संपर्क करे और मनरेगा कंट्रोल रूम के 0121 2220480 पर सूचना करें। मुख्य विकास अधिकारी पीसी जायसवाल, जिला पंचायत राज अधिकारी कुमार अमरेंद्र, भूमि संरक्षण अधिकारी संदीप पाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन मैत्रय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed