{"_id":"60a6a8188ebc3e73e86d2c40","slug":"dm-taught-the-princes-to-control-corona-baghpat-news-mrt5390505191","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने प्रधानों को सिखाया कोरोना कंट्रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने प्रधानों को सिखाया कोरोना कंट्रोल
विज्ञापन
बागपत। कोरोना संक्रमण की चैन तोड़ने व कोरोना संक्रमित व्यक्तियों को प्रोटोकॉल के अनुसार इलाज कराने के लिए डीएम राज कमल यादव ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों व ग्राम प्रधानों के साथ जूम एप पर मीटिंग की। उन्होंने महामारी में गांव के प्रत्येक नागरिक का ध्यान रखने और निष्पक्षता के साथ मनोयोग से सेवा करने की अपील की।
डीएम ने कहा कि जिले में में छह कोविड सुविधा सेंटर चलाए जा रहे हैं। इनमें मेडिसिटी अस्पताल बड़ौत, आस्था अस्पताल बड़ौत, क्रिस्टल अस्पताल बागपत व तीन सरकारी कोविड केयर सेंटर आर्यभट्ट डोला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोविड-एल-2 केयर सेंटर खेकड़ा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोविड एल-2 केयर सेंटर सरुरपुर संचालित हैं। जिले में ऑक्सीजन की भरपूर व्यवस्था व्यवस्था है। तीनों तहसीलों को भी ऑक्सीजन सेंटर बनाया गया है। जिले में 20 वेंटिलेटर और 200 ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध हैं। 1000 रेमडेसिविर के इंजेक्शन सहित कोविड दवाई आदि भरपूर मात्रा में उपलब्ध हैं।
निगरानी समिति का पहला दायित्व गांव की गली-मोहल्लों में सैनिटाइजेशन कराना है। गांव में कोई भी व्यक्ति बुखार, सूखी खांसी से पीड़ित मिलने पर टेस्ट का इंतजार किए बिना एहितयात के तौर पर घर में ही नियमानुसार आइसोलेट करें और मेडिसन किट उपलब्ध कराएं। जिले की प्रत्येक सीएचसी व पीएचसी पर उपचार एवं ऑक्सीजन की निशुल्क व्यवस्था है।