फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   DM, SP inspected liquor contracts

डीएम, एसपी ने किया शराब के ठेकों का निरीक्षण

Sun, 06 Jun 2021 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
DM, SP inspected liquor contracts
बागपत/खेकड़ा। डीएम राज कमल यादव और पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने रविवार को राष्ट्र वंदना चेक व टटीरी में शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। डीएम ने मिलावटी या ओवर रेट में शराब बिक्री करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने दुकान पर रेट लिस्ट चस्पा करने व अधिकारी का नंबर लिखवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने रविवार को बागपत, बड़ौत और खेकड़ा के उप जिला मजिस्ट्रेट को अलग-अलग टीमें बनाते हुए एक साथ शराब दुकानों का निरीक्षण करने के आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान दुकानों के स्टाक और शराब की गुणवत्ता की गहन जांच की गई। बागपत की विदेशी मदिरा दुकान व बियर की पर रेट लिस्ट ना मिलने पर डीएम ने फटकार लगाते हुए रेट लिस्ट चस्पा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनियमितता बरतने पर अनुज्ञापियों पर जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने दुकान पर मानक अनुसार निर्धारित मूल्य पर बिक्री के निर्देश दिए। मिलावटी शराब मिलने पर लाइसेंस निरस्त करने के साथ-साथ अन्य धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा एडीएम अमित कुमार सिंह व एएसपी मनीष मिश्र सिसाना, लधवाड़ी व निरोजपुर में शराब की दुकान का निरीक्षण किया। इस मौके आबकारी अधिकारी अखिलेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, खेकड़ा में एसडीएम अजय कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह और आबकारी निरीक्षक सविता रानी ने देशी और विदेशी शराब के ठेकों का का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed