{"_id":"63728755b0a3a1347e1460b3","slug":"dm-sat-with-students-and-ate-mid-day-meal-baghpat-news-mrt613633846","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: स्कूल में पहुंचे डीएम ने छात्रों संग बैठकर खाया मिड-डे-मील, चॉकलेट वितरित कर, पढ़ाई की ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: स्कूल में पहुंचे डीएम ने छात्रों संग बैठकर खाया मिड-डे-मील, चॉकलेट वितरित कर, पढ़ाई की ली जानकारी
Mon, 14 Nov 2022 11:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 11:52 PM IST
सार
यूपी में बागपत के डीएम राजकमल यादव ने प्राथमिक विद्यालय गौरीपुर जवाहरनगर पहुंचकर बच्चों के साथ बाल दिवस मनााया। उन्हाेनें छात्रों के साथ मिड-डे- मील खाकर बच्चों को चॉकलेट बांटी और पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। साथ ही डीएम ने बच्चों को पढ़ाई का महत्व बताते हुए मन लगाकर पढ़ने को कहा और परिवार का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
बागपत में बाल दिवस पर गौरीपुर जवाहर नगर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्राओं के साथ मिड-डे-मिल
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत के डीएम राजकमल यादव ने स्कूल में पहुंचकर छात्रों के साथ बाल दिवस मनाया। उन्होंने छात्रों के साथ बैठकर मिड-डे-मील खाया। उन्होंने छात्रों को चॉकलेट वितरित कर पढ़ाई के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
डीएम राजकमल यादव बाल दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय गौरीपुर जवाहरनगर पहुंचे। जहां उन्होंने छात्रों के साथ बाल दिवस मनाया। डीएम ने छात्रों के साथ भोजन किया और टॉफी व चॉकलेट वितरित की। डीएम ने कक्षा में छात्रों से पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्कूल में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने परिवार व जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Baghpat: ईख के खेत में किशोर का शव मिलने से सनसनी, परिजनों में मचा कोहराम, डांटने पर छोड़ गया था घर
विज्ञापन
बाल अधिकारों की रक्षा करना ही बाल दिवस का मकसद
लायंस क्लब की ओर से सरस्वती शिशु मंदिर एवं शास्त्री स्मारक इंटर कॉलेज शाहपुर पदड़ा में पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिवस बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इसमें क्लब के पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को बाल दिवस के बारे में जानकारी दी।
लायन जनक सिंह सोम ने कहा
लायन जनक सिंह सोम ने कहा कि बाल दिवस राष्ट्र के कर्णधारों में सद्गुण के बीज बोने का दिन है। बाल दिवस का मकसद बच्चों की जरूरतों को पहचानना, उनके अधिकारों की रक्षा करना और शोषण रोकना है। पूर्व प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा व राकेश आर्य ने बाल दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर क्लब के सचिव विजयपाल यादव, कोषाध्यक्ष प्रमोद प्रकाश, गजेंद्र सिंह बली, जयपाल शर्मा, श्रद्धानंद त्यागी, राजेंद्र यादव, राजपाल शर्मा, वेदप्रकाश भारद्वाज, हाजी यासीन आदि मौजूद रहे।