{"_id":"637341c7aae3d927d10c5866","slug":"baghpat-sensation-spread-among-villagers-after-seeing-the-dead-body-there-was-chaos-among-the-family-members","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: ईख के खेत में किशोर का शव मिलने से सनसनी, परिजनों में मचा कोहराम, डांटने पर छोड़ गया था घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: ईख के खेत में किशोर का शव मिलने से सनसनी, परिजनों में मचा कोहराम, डांटने पर छोड़ गया था घर
Tue, 15 Nov 2022 01:07 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 15 Nov 2022 01:07 PM IST
सार
बागपत के गांव सिरसली में आज सुबह खेत में एक युवक का शव मिलने पर सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही मौक पर पहुंची पुलिसने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि 11 नवंबर को किसी बात को लेकर किशोर को परिजनों ने डांट दिया था। जिसके बाद किशोर घर छोड़कर चला गया था।
विज्ञापन
जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद में बिनौली के सिरसली गांव जंगल में मंगलवार की सुबह ईख के खेत में एक किशोर का शव मिलने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। ग्रमाणों के सूचना देने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पास्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मृतक किशोर आयुष उम्र 14 साल पुत्र कालूराम बैरागी सिरसली गांव का ही रहने वाला था। ग्रामीणों ने बताया कि गत 11 नवंबर को किसी बात को लेकर किशोर को परिजनों ने डांट दिया था। जिसके बाद किशोर घर छोड़कर चला गया था। किशोर के घर छोड़ने के बाद उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन उसे कहीं पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: अचानक मंडप में पहुंची पहली पत्नी, बोली-तीन साल पहले की थी कोर्ट मैरिज, वापस लौटी बरात
विज्ञापन
मंगलवार को गांव के ही जंगल में किशोर आयुष का ईख के खेत में शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पास्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उधर, किशोर का शव मिलने पर मृतक के बड़े भाई जितेंद्र उर्फ गोलू ने बताया कि डांटने पर घर से चला गया था। उधर किशोर की मौत से छोटे भाई दीपक, मां राधा का रोते-रोते बुरा हाल हो रहा है।