{"_id":"6705ab88deba71875a033d04","slug":"dm-got-angry-after-finding-dampness-in-iti-building-ordered-investigation-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-119694-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: आईटीआई के भवन में सीलन मिलने पर भड़के डीएम, जांच बैठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: आईटीआई के भवन में सीलन मिलने पर भड़के डीएम, जांच बैठाई
Wed, 09 Oct 2024 03:30 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Wed, 09 Oct 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
बागपत। खट्टा प्रह्लादपुर गांव में 12 करोड़ रुपये से राजकीय आईटीआई का निर्माण कराया जा रहा है। मंगलवार को डीएम ने उसका निरीक्षण किया तो भवन में सीलन मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने निर्माण की जांच के लिए कमेटी का गठन कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम ने दिसंबर तक निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
भवन में पानी की निकासी की सही व्यवस्था न होने के कारण पानी लीक हो रहा था। इसके अलावा भवन में लगाए गए पिलर से भी पानी आ रहा था। डीएम ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन का निर्माण की जांच कराने के निर्देश दिए। टीम में जल निगम के अधिशासी अभियंता, अधिशासी अभियंता नलकूप और जिला विकास अधिकारी को टीम में शामिल किया गया है। डीएम को भवन की खिड़कियों पर जंग लगा मिला और मौके पर पड़ी डस्ट के बारे में अधिशासी अभियंता संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।
- गोबर गैस प्लांट नहीं मिला क्रियाशील
जिलाधिकारी ने खट्टा प्रह्लादपुर गांव में गोसंरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। केंद्र पर 560 गोवंश संरक्षित हैं। गोशाला में सफाई व्यवस्था सही मिली। गोसंरक्षण केंद्र पर 25 लाख रुपये से तैयार किया गया गोबर गैस का प्लांट बंद मिला। डीएम ने कहा कि प्लांट की रिकवरी और जांच के लिए शासन को लिखा जाएगा। डीएम ने कार्यदायी संस्था को केंद्र की चहारदीवारी पर प्लास्टर और विद्युतीकरण कराने के निर्देश दिए।