फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   DM flagged off road safety campaign vehicle and awareness rally

सड़क सुरक्षा प्रचार वाहन और जागरूकता रैली को डीएम ने रवाना किया

Tue, 19 Apr 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
DM flagged off road safety campaign vehicle and awareness rally
बागपत कलक्ट्रेट से सड़क सुरक्षा प्रचार रथ व रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते डीएम राजकमल यादव - फोटो : BAGHPAT
बागपत। सड़क सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन डीएम राजकमल यादव ने सड़क सुरक्षा प्रचार वाहन व जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीएम ने चालकों व परिचालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रचार प्रसार करने व नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में बस-टेंपो-टैक्सी रिक्शा यूनियन के पदाधिकारी एवं चालक-परिचालकों के साथ एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें संभागीय निरीक्षक विनय कुमार सिंह ने वाहन चालकों को वाहन में उपस्थित सुरक्षा उपकरणों के प्रयोग करने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने वाहनों को संतुलित गति में चलाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि तेज गति से वाहन चलाना खतरनाक हो सकता है। एआरटीओ सुभाष राजपूत ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल या मृत होने पर पूरे परिवार प्रभावित हो जाता है। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुभाष राजपूत, संभागीय निरीक्षक प्राविधिक विनय कुमार सिंह, यातायात निरीक्षक नरेंद्र सिंह, ट्रांसपोर्ट यूनियन के पदाधिकारी और चालक परिचालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed