{"_id":"602abce38ebc3ee90413deda","slug":"dm-became-aware-by-cycling-baghpat-news-mrt5255454192","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने साइकिल चलाकर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने साइकिल चलाकर किया जागरूक
विज्ञापन
बागपत कलक्ट्रेट से साइकिल रैली में भाग लेते डीएम राजकमल यादव व एडीएम अमित कुमार, एआरटीओ सुभाष राज
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत एनएचएआई की ओर से किया गया कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत एनएचएआई की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीएम राजकमल यादव और एडीएम अमित कुमार सिंह ने साइकिल चलाकर जागरूकता रैली का शुभारंभ किया। डीएम ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति खुद जागरूक बनें और आसपास के लोगों को जागरूक करें।
एनएचएआई और परिवहन विभाग की ओर से कलक्ट्रेट से साइकिल रैली निकाली गई। डीएम राजकमल यादव ने साइकिल चलाकर रैली का शुभारंभ किया। रैली कलक्ट्रेट से एनएचएआई कार्यालय पर पहुंचकर संपन्न हुई। एनएचएआई के परियोजना निदेशक संजय मिश्रा ने कहा कि जागरूकता से ही सड़क पर हादसों को रोका जा सकता है। प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी को समझें। युवा समाज के लिए उदाहरण बनें और जागरूकता का उजियारा फैलाएं। एआरटीओ सुभाष राजपूत, संदीप कुमार, विपिन तोमर, विजय तोमर, एनएचएआई के उप प्रबंधक पीयूष श्रीवास्तव, शुभम, कमल, अवनीश, शिव उपाध्याय, पंकज, रामेश्वर चौबे, महेंद्र आदि मौजूद रहे।