{"_id":"66869af0415fb0a2af0536f5","slug":"dm-and-sp-inspected-the-kanwar-route-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-111102-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: डीएम और एसपी ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: डीएम और एसपी ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण
विज्ञापन
-अधिकारियों को दिए व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश
फोटो संख्या 9
बड़ौत। कांवड़ यात्रा को लेकर बृहस्पतिवार को डीएम जितेन्द्र प्रताप सिंह, एसपी अर्पित विजयविर्गीय, एएसपी एनपी सिंह ने बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग का निरीक्षण किया।
इस दौरान अधिकारियों ने बिजरौल रोड रेलवे क्रांसिग पर बनाए जा रहे ओवरब्रिज के निर्माण की धीमी गति को लेकर खासी नाराजगी जताई। साथ ही उप्र राज्य निगम सेतु के अधिकारियों से वार्ता कर जल्द से जल्द ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा कराए जाने के लिए निर्देशित किया। इससे पूर्व डीएम ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पीएन शर्मा पार्क, मुख्य शिकायत केन्द्र बिजली तिराहा, महाराजा अग्रसेन चौक, बिजरौल रोड फाटक, लोहड्डा नहर, कांवड़ मार्ग आदि का निरीक्षण किया। साथ ही शिवभक्त कांवड़ियों के लिए प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम अमरचंद वर्मा, सीओ सविरत्न गौतम, इंस्पेक्टर मनोज कुमार चाहल मौजूद रहे।