फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Diwali was colorless due to non-payment of bonus, expressed displeasure

बोनस नहीं दिए जाने से बेरंग रही दिवाली, जताई नाराजगी

Thu, 27 Oct 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Diwali was colorless due to non-payment of bonus, expressed displeasure
मलकपुर चीनी मिल में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते कर्मचारी - फोटो : BARAUT
बड़ौत। मलकपुर चीनी मिल में चल रहा कर्मचारियों का धरना बृहस्पतिवार को 15वें दिन भी जारी रहा। मिल प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों को बहाल न कि ए जाने को लेकर कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। वहीं इस बार दिवाली का बोनस न दिए त्योहार भी बेरंग रहा।
विज्ञापन

दरअसल, चीनी मिल कर्मचारी यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी थी जो बृहस्पतिवार को 15वें दिन भी जारी रही। इस बीच यूनियन के चार सदस्यों को मिल प्रबंधन द्वारा हटा दिया गया था, जिनकी बहाली भी अभी तक नहीं हो पाई है। वहीं दीपावली पर किसी भी कर्मचारी को बोनस तक नहीं दिया गया। इस कारण सभी के त्योहार बेरंग रहे। इस बात को लेकर कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है और उन्होंने इसको लेकर प्रदर्शन भी किया। कर्मचारियों का कहना था कि कर्मचारियों और मिल प्रबंधन के बीच एक समझौता हुआ था जिसका पालन नहीं हुआ है। यहीं कारण है कि फिर से मिल कर्मचारियों ने हड़ताल करने को मजबूर हुए। कर्मचारियों का आरोप था कि जो समझौता हुआ था, उसके तहत एक भी मांग को स्वीकार नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों का कहना था कि अगस्त माह का वेतन, वेतन वृद्धि एरियर के साथ दिया जाएगा, लेकिन मिल प्रबंधन ने ऐसा नहीं किया। इतना ही नहीं तानाशाही रवैया अपनाते हुए पांच से 10 साल पुराने लगभग 50-60 कर्मचारियों को ठेकेदारी के तहत डाल दिया गया जोकि लेबर कानून का उल्लंघन है। इसके अलावा मिल प्रबंधन ने कर्मचारियों पर किए गए मुकदमों को वापस लेने की बात कही गई थी, लेकिन ऐसा अभी तक नहीं किया गया है। प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों में यूनियन के अध्यक्ष नटवर सिंह, राजेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, रविंद्र कुमार, मोहन कुमार, हरिमोहन, बलराम, सूरजबली आदि 400 कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, मिल अध्याशी विपिन चौधरी ने बताया कि हड़ताली कर्मचारी बृहस्पतिवार को हड़ताल से वापस लौट आए हैं और काम शुरू कर दिया है। आश्वासन दिया कि उनकी रोजी-रोटी का ध्यान रखा जाएगा। उधर यूनियन के अध्यक्ष नटवर सिंह व महामंत्री रविन्द्र सिंह ने बताया कि हड़ताल से कुछ कर्मचारी मिल में काम करने के लिए चले गए हैं। अभी हड़ताल जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed