{"_id":"657a0ae89063a55bd80f292a","slug":"disturbances-in-accounts-children-going-to-school-in-winter-without-shoes-and-sweaters-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-8012-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: खातों में गड़बड़ी, सर्दी में बिना जूते और स्वेटर के स्कूल जा रहे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: खातों में गड़बड़ी, सर्दी में बिना जूते और स्वेटर के स्कूल जा रहे बच्चे
Thu, 14 Dec 2023 01:20 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 14 Dec 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
बागपत में बिना स्वेटर व जूते के स्कूल जाते प्राथमिक विद्यालय के बच्चें। संवाद
- 52701 बच्चों के खातों में पहुंची धनराशि, अभिभावकों को किया जा रहा जागरुक
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सर्दी शुरू हो गई है। बैंक खातों में गड़बड़ी होने के कारण पैसा नहीं पहुंच सका है। बच्चे बिना जूते और स्वेटर के स्कूल जा रहे है। जिले में 85 हजार बच्चों में से अभी तक 52 हजार बच्चों को धनराशि मिली है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बच्चों का डाटा पोर्टल पर अपडेट कराया जा रहा है और जिनके खातों में गड़बड़ी है ऐसे अभिभावकों को खातों को सही कराने के लिए जागरुक किया जा रहा है।
परिषदीय विद्यालयों में पढऩे वाले बच्चों को दो जोड़ी यूनिफार्म, स्वेटर, जूते-मौजे, स्कूल बैग और स्टेशनरी के लिए डीबीटी के माध्यम से 1200 रुपये की धनराशि अभिभावकों के खाते में भेजी जाती है। अभिभावकों के खातों में गड़बड़ी के कारण धनराशि नहीं पहुंच रही है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से अभिभावकों को बैंक खाता अपडेट कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
- खाता बैंक में अपडेट कराया जा चुका है, मगर धनराशि न मिलने के कारण बच्चों को बिना जूते और स्वेटर के स्कूल भेजना पड़ रहा है। - रीना, अभिभावक
- खाते में आधार कार्ड और मोबाइल नंबर अपडेट कराकर स्कूल में दिया जा चुका है, मगर अभी तक उनके खातों में धनराशि नहीं आई है। - सलीम, अभिभावक
-ये भी हैं कारण
- आधार कार्ड बैंक में अपडेट न होना
- आधार कार्ड और बैंक खाते में नाम अलग होना
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट न होना
- बैंक खाता एक्टिव न होना
- आधार कार्ड व बैंक खाते में मोबाइल नंबर अपडेट न होना
- वर्जन - 52 हजार बच्चों के खातों में धनराशि आ चुकी है और 15 हजार बच्चों के खातों में जल्द ही धनराशि पहुंच जाएगी। जिला स्तर पर लगभग 80 हजार बच्चों का डाटा अपडेट कराया जा चुका है। जिन अभिभावकों के खातों में गड़बड़ी है, उन्हें ठीक कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। - आकांक्षा रावत, बेसिक शिक्षा अधिकारी।