फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Disturbances in 17 thousand bank accounts, dress money did not reach

17 हजार बैंक खातों में गड़बड़ी, नहीं पहुंची ड्रेस की धनराशि

Wed, 01 Dec 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Disturbances in 17 thousand bank accounts, dress money did not reach
- बच्चे सर्दी में बिना जूते और ड्रेस के स्कूल जाने के लिए मजबूर
विज्ञापन

- अभिभावकों के खातों का सत्यापन कर किया जाएगा अपडेट
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले के 17 हजार अभिभावकों के खातों में गड़बड़ी मिलने के कारण बच्चों को मिलने वाली ड्रेस, बैग, स्वेटर, जूते और मोजा की धनराशि स्थानांतरित नहीं हो पाई है। अब इन खातों का सत्यापन कराकर अपडेट किया जाएगा। धनराशि न मिलने के कारण सर्दी में बच्चें बिना ड्रेस और जूतों के विद्यालय जाने के लिए मजबूर है।
शासन ने परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को मिलने वाली दो जोड़ी ड्रेस, जूते, मोजा, स्वेटर और बैग की धनराशि अभिभावकों के खातों में भेजने की योजना तैयार की थी। धनराशि स्थानांतरित करने के लिए जिला स्तर पर अभिभावकों के खातों की सूचना मांगी गई थी। जिले से 49 हजार अभिभावकों के खातों की सूची शासन को भेजी गई थी। इनमें से 17 हजार खातों में गड़बड़ी मिलने के कारण धनराशि स्थानांतरित नहीं हो पाई। विभाग ने प्रधानाध्यापकों को अभिभावकों के खातों का सत्यापन कर अपडेट करने निर्देश दिए है।
विज्ञापन

32 हजार खातों में भेजे साढ़े तीन करोड़
परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के 49 हजार अभिभावकों के खाते की सूची अपलोड की गई थी। इनमें से 32 हजार अभिभावकों के खातों में प्रति बच्चा 1100 रुपये के हिसाब से तीन करोड़ 52 लाख रुपये डीबीटी (डारेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजे गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे निर्धारित की गई धनराशि
शासन ने बच्चों की दो जोड़ी ड्रेस के लिए 600 रुपये, 200 रुपये स्वेटर, 125 रुपये जूते व मोजा और 175 रुपये स्कूल बैग के लिए निर्धारित किए थे।
अभिभावकों के खातों में ये मिली कमियां
- अभिभावक के आधार कार्ड का बैंक में अपडेट न होना
- अभिभावक के बैंक खाते में नाम अलग होना
- बैंक खाते व आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट ना होगा
- अभिभावक का खाते का एक्टिव ना होना
- आधार कार्ड और बैंक खाते में अलग-अलग नाम होना
बैंक खातों में गड़बड़ी मिलने के कारण शासन स्तर से 17 हजार खातों में बच्चों की ड्रेस, बैग, स्वेटर और जूते की धनराशि स्थानांतरित नहीं हो पाई है। प्रधानाध्यापकों से इन खातों का सत्यापन कराया जा रहा है। - विकास चौहान, जिला समन्वयक, एमआईएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed