फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   District topper Gayatri Nain honored by giving trophy

Baghpat News: जिला टॉपर गायत्री नैन को ट्राफी देकर किया सम्मानित

Mon, 15 May 2023 04:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 04:45 PM IST
विज्ञापन
District topper Gayatri Nain honored by giving trophy
फोटो - 5
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। एनएस पब्लिक स्कूल में सोमवार को सम्मान समारोह हुआ। इसमें वाणिज्य में जिला टॉपर स्कूल की छात्रा गायत्री नैन, उसके परिजन और विषय शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

स्कूल के प्रबंधक आनंद चौधरी, प्रबंध समिति के स्वदेश चौधरी और पवन चौधरी ने 11 हजार रुपये नकद और ट्राफी देकर, संतोष देवी ने घड़ी देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में छात्रा के दादा ओमपाल चौधरी, पिता विपिन नैन, माता डिंपल रानी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। प्रबंधक आनंद चौधरी ने कहा कि छात्रा ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय और अपने परिजनों का नाम रोशन किया है। इस मौके पर वाणिज्य वर्ग के प्रत्येक शिक्षक को 51 सौ रुपये और अन्य विषय के प्रत्येक शिक्षक को 21सौ रुपये नकद देकर सम्मानित किया। इस मौके पर रामसेवक शर्मा, अनिल कुमार, प्रदीप कुमार, श्याम रतन पाठक, विपुल ढाका सहित स्कूल का स्टॉफ और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed