{"_id":"69ee6c725a334ae3ba09a60d","slug":"district-receives-287-constables-following-parade-and-salute-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-150709-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: परेड-सलामी के बाद जिले को मिले 287 सिपाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: परेड-सलामी के बाद जिले को मिले 287 सिपाही
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पुलिस लाइन में रविवार सुबह पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। इस परेड के बाद जिले को 287 नए सिपाही मिले, जिन्हें शपथ भी दिलाई गई। मुख्य अतिथि डीआईजी सुरेश्वर ने परेड की सलामी ली और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सिपाहियों को सम्मानित किया।
डीआईजी सुरेश्वर ने सिपाही मनोज कुमार को सर्वांग सर्वोत्तम पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्होंने प्रथम परेड कमांडर योगेश कुमार, द्वितीय कमांडर आशीष कुमार और तृतीय कमांडर अमित कुमार को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। इंडोर गतिविधि में लवकुश और आउटडोर गतिविधि में अमन कुमार को भी पुरस्कार दिए गए। डीआईजी ने एसआई शिक्षक, आईटीआई और पीटीआई स्टाफ को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया, जिसे सभी ने देखा। शपथ ग्रहण समारोह के बाद, सभी नई टोलियों को उनके संबंधित तैनाती स्थलों के लिए रवाना किया गया। यह आयोजन पुलिस बल में नए सदस्यों के औपचारिक प्रवेश का प्रतीक था। इन सिपाहियों को कठोर प्रशिक्षण के बाद पुलिस सेवा के लिए तैयार किया गया है।