{"_id":"5f6a42258ebc3ee29148453e","slug":"district-president-s-tussle-lok-sabha-incharge-expelled-from-sp-baghpat-news-mrt5026198100","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाध्यक्ष से तनातनी, लोकसभा प्रभारी सपा से निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाध्यक्ष से तनातनी, लोकसभा प्रभारी सपा से निष्कासित
विज्ञापन
बागपत सपा कार्यालय पर मंगलवार की रात आठ बजे पत्रकार वार्ता करते सपा जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान
- फोटो : BAGHPAT
जिलाध्यक्ष से तनातनी, लोकसभा प्रभारी सपा से निष्कासित
जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने की कार्रवाई, अभयवीर यादव को छह साल के लिए निष्कासित किया
अनुशासनहीनता, कार्यालय का जबरन ताला तोड़ने और जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठकर फोटो खिंचाने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। सपाइयों की आपसी खींचतान की गूंज लखनऊ तक हुई। जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठने और सपा कार्यालय का ताला तुड़वाने के आरोपों में घिरे पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं लोकसभा प्रभारी अभयवीर यादव को सपा से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। सपा जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने बताया कि हाईकमान ने मामले का संज्ञान लिया था। अनुशासनहीनता पर कार्रवाई की गई है।
मंगलवार रात आठ बजे सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने बताया कि दोपहर के समय पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं सपा नेता अभयवीर यादव उनके कार्यालय पहुंचे थे। अभयवीर ने उनके कक्ष का ताला जबरन तुड़वाया और उनकी कुर्सी पर बैठकर प्रेसवार्ता की। कक्ष से लेटरपैड समेत अन्य सामान भी गायब मिला। सोमवार को भी अभयवीर ने उनके कक्ष में घुसकर कुर्सी पर बैठकर फोटो खिंचवाए और सोशल मीडिया पर वायरल किए थे। दोनों मामलों से लखनऊ में प्रदेश कार्यालय को अवगत कराया गया था। अनुशासनहीनता को पार्टी ने गंभीरता से लिया। हाईकमान के निर्देश पर अभयवीर यादव को छह साल के लिए सपा से निष्कासित कर दिया गया। उनके खिलाफ कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। बिल्लू प्रधान के साथ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओमकार यादव, कर्मवीर प्रधान, कृष्णपाल मौजूद रहे।
ये था मामला
पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभयवीर यादव मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे सपा कार्यालय पहुंचे। जिलाध्यक्ष के कक्ष पर ताला लटका था। उन पर आरोप है कि एक व्यक्ति को बुलाकर ताला तुड़वाया गया और उनकी कुर्सी पर बैठकर फोटो खींचे व वायरल किए गए। यह मामला लखनऊ तक गूंजा।
विज्ञापन
सपा में बढ़ेगी खींचतान
इस कार्रवाई के बाद जिला पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटी सपा में विवाद शुरू हो गया है। पार्टी के कई धड़ों में बंट जाने के कारण रार बढ़ेगी।
सारे आरोप गलत : अभयवीर यादव
इस मामले मेें अभयवीर यादव का कहना है कि अनुशासनहीनता, ताला तोड़ने समेत सभी आरोप गलत हैं। जिलाध्यक्ष कार्यालय पर मौजूद नहीं थे। मेरे साथ चमरावल के ग्रामीण आए हुए थे। यही वजह है कि मैंने ताला खुलवाया। मैंने जिलाध्यक्ष के साथ कोई गलत व्यवहार भी नहीं किया गया है।