{"_id":"5744a0754f1c1bae706916d1","slug":"district-president-s-threat-on-phone","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजवादी मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष को फोन पर धमकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजवादी मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष को फोन पर धमकी
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 25 May 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के जौहड़ी गांव निवासी समाजवादी मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष को सोमवार को देर शाम किसी व्यक्ति ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी। इससे पूरा परिवार भयभीत है। इस संबंध में सपा नेता ने एसडीएम बड़ौत के चालक पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए बिनौली थाने में तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू की।
पीड़ित समाजवादी मजदूर सभा का जिलाध्यक्ष नफीस सिद्दीकी पुत्र बाबू खा जौहड़ी गांव का रहने वाला है। बिनौली थाने में दी तहरीर में नफीस सिद्दीकी ने बताया सोमवार को शाम करीबन साढे़ चार बजे किसी व्यक्ति ने मेरे नंबर 9411652220 पर दबंगई दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी है।
जब मैन उक्त फोन का पता किया तो वह एसडीएम बड़ौत के चालक का निकला। जान से मारने के धमकी भरे फोन से पूरा परिवार भयभीत है और तहरीर देकर पूरे परिवार को पुलिस सुरक्षा दिलाने की मांग की। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी। इस संबंध में एसडीएम बड़ौत यशवर्द्धन श्रीवास्तव ने पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
सपा नेता पर कांच की बोतल से हमला किया
बागपत। कस्बे के दो लोगों ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर सोमवार की रात में घर में घुसकर सपा के छपरौली विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष तौसीम खान पर कांच की बोतल से हमला किया। किसी तरह उनकी जान बची। इससे वह भयभीत है। उन्होंने एसपी से सुरक्षा कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
छपरौली कस्बा निवासी तौसीम खान ने एसपी को बताया वह सोमवार की रात में करीब आठ बजे अपने घर पर खाना खा रहे थे। तभी कस्बे के दो लोगों ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर गाली-गलौज की और कांच की बोतल से प्रहार किया। शोर मचाने पर परिवार और आस पड़ोस के लोग आ गए। इसके कारण उनकी जान बची। आरोपी धमकी देकर चले गए। उन्होंने कहा 22 मई को आरोपियों ने छोटे बच्चों को लेकर उनका पुतला फूंका था। इससे पहले सात मई को आरोपियों ने उनकी गाड़ी के ड्राइवर के साथ भी मारपीट कर दी थी। इससे परिजन भयभीत हैं।
सपा नेता समेत चार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
बागपत। अमीनगर सराय कस्बा निवासी महिला ने बताया सपा के एक नेता ने अपने परिजनों के साथ मिलकर 13 फरवरी को उसका अपहरण किया। इस संबंध में सिंघावली अहीर थाना में मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने उसके बयान दर्ज कराए बगैर ही केस खत्म कर दिया। बाद में आरोपियों ने घर में घुसकर छेड़छाड़ कर मारपीट की।
थाने में फिर केस दर्ज हुआ। इसके बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इससे परिवार परेशान है। मंगलवार को पीड़ित परिवार ने एसपी से अपनी सुरक्षा कराने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।