फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   District Panchayat member beaten and stabbed by her husband

Baghpat News: जिला पंचायत सदस्य को पति ने पीटा, चाकू भी मारा

Fri, 13 Jun 2025 08:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 08:01 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat member beaten and stabbed by her husband
-वार्ड नौ की जिपं सदस्य साक्षी ने बड़ौत कोतवाली में पति और देवर के खिलाफ दर्ज कराया मुकमदमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बडौत। बावली गांव में वार्ड नौ की जिला पंचायत सदस्य साक्षी निवासी बावली की पति विनय मास्टर ने पिटाई की और चाकू से वार कर घायल कर दिया। इसमें उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए जिला पंचायत सदस्य ने पति और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। उधर, पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी।
बावली गांव निवासी वार्ड नौ की जिला पंचायत सदस्य साक्षी ने बताया कि उसका पति विनय मास्टर पेपर लीक के मामलों में जेल जा चुका है। आरोप लगाया कि बच्चों को मारने की धमकी देकर जिला पंचायत की विकास निधि का दुरुपयोग भी किया जा रहा है। एक सप्ताह पहले घर में हुई कहासुनी को लेकर पति विनय मास्टर ने उस पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। उसका सोनीपत के अस्पताल में उपचार कराया गया। आरोप लगाया कि देवर विपुल ने उसके बच्चों को मारने का प्रयास किया। जिला पंचायत सदस्य साक्षी ने पति विनय मास्टर और देवर विपुल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर, पुलिस ने आरोपी पति विनय मास्टर को पकड़कर पूछताछ भी की। इस मामले में सीओ विजय कुमार तोमर का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, जांच में जो भी सत्यता सामने आएगी, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

----------
मै जनप्रतिनिधि, फिर भी सुरक्षित नहीं
जिला पंचायत सदस्य साक्षी ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के बाद भी वह घर में सुरक्षित नहीं है। महिलाओं की स्थिति का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है। साक्षी ने उत्पीड़न करने वालों पर शिकंजा कसने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed