{"_id":"5f2afac68ebc3eabec6b1c0d","slug":"district-on-alert-march-on-foot-and-vigilantly-monitored-baghpat-news-mrt494694097","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलर्ट पर जिला, फ्लैग मार्च और सख्ती के साथ निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलर्ट पर जिला, फ्लैग मार्च और सख्ती के साथ निगरानी
विज्ञापन
- डीएम और एसपी ने बड़ौत नगर में किया पैदल मार्च
- बागपत नगर में जोनल मजिस्ट्रेट निकले निगरानी करने
- पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर जायजा लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान जिले में कड़ी चौकसी रही। डीएम और एसपी ने बड़ौत नगर का भ्रमण किया। संवेदनशील इलाकों में लोगों से बातचीत की। बागपत नगर में जोनल मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस ने अपने-अपने सेक्टर में निगरानी की।
बुधवार को अयोध्या में दोपहर के समय पूजन कार्यक्रम शुरू हुआ। इस दौरान डीएम शकुंतला गौतम, एसपी अजय कुमार सिंह बड़ौत की फूंसवाली मस्जिद, बड़का रोड, गुराना रोड, नेहरू रोड समेत अन्य मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में पहुंचे। लोगों से बातचीत की और माहौल को सौहार्दपूर्ण बनाए रखने का आह्वान किया। एसडीएम दुर्गेश मिश्र, सीओ आलोक और कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा ने भी पैदल मार्च निकाला। बागपत नगर में एसडीएम रामनयन सिंह, सीओ सदर ओमपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में भ्रमण किया। बिनौली क्षेत्र में भी थाना प्रभारी निरीक्षक रवेंद्र सिंह यादव ने पुलिस कमियों को साथ लेकर बिनौली, बरनावा, पिचोकरा, सिरसली, रंछाड, जिवाना, माखर, दरकावदा, फजलपुर, धनोरा सिल्वर नगर, दोज्जा, बुढेड़ा, जौहड़ी, फतेहपुर पुट्ठी, गलेहता, शेखपुरा, सिरसलगढ़, मुकीमपुरा में पैदल मार्च किया।
सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर
बागपत। दिनभर सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर टिकी रही। एएसपी अनित कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने सोशल मीडिया की निगरानी की। वायरल संदेशों की जांच की गई।