फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Disputed land in Baoli village freed from possession

बावली गांव में विवादित जमीन कब्जामुक्त कराई

Sat, 29 Oct 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Disputed land in Baoli village freed from possession
बावली गांव में विवादित जमीन की सफाई करती जेसीबी मशीन - फोटो : BARAUT
बड़ौत। बावली गांव में डीएम के आदेशों पर डीपीआरओ ने विवादित भूमि को कब्जामुक्त कराया। उक्त भूमि पर काफी समय से गांव के ही एक वर्ग के लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था। अब कब्जामुक्त हुई जमीन पर ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल सप्लाई करने के लिए पेयजल टंकी का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान गौरव तोमर ने डीएम व एसडीएम को शिकायत की थी कि गांव में लगभग नौ बीघा जमीन पर कुछ एक वर्ग के लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। जिस कारण आए दिन गांव में झगड़ा होता रहता था। इसको लेकर गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। उक्त जमीन पर पेयजल टंकी का निर्माण होना भी प्रस्तावित था, लेकिन जब भी ब्लाक स्तरीय टीम गांव में जाती थी तो उन्हें से धमकाते हुए भगा देते थे।
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने डीपीआरओ अमित त्यागी, एसडीएम सुभाष सिंह व अन्य टीम को मौके पर भेजा। जिसके बाद टीम ने पुलिस बल के साथ जेसीबी लेकर जमीन को कब्जामुक्त कराया। ग्राम प्रधान गौरव तोमर ने बताया कि जमीन को कब्जामुक्त करा दिया गया है अब उक्त जमीन के कुछ हिस्से में पेयजल टंकी का निर्माण व अन्य ग्राम पंचायत स्तर पर काम किए जाएंगे। उधर गांव में पेयजल टंकी का निर्माण कार्य शुरू होने की बात सुनकर ग्रामीणों ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed