फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Discussion on Ram Rahim coming on 20 day parole intensifies

Baghpat News: राम रहीम के 20 दिन की पैरोल पर आने की चर्चा तेज

Tue, 01 Oct 2024 04:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 01 Oct 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
Discussion on Ram Rahim coming on 20 day parole intensifies
बिनौली। बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम के हरियाणा विधान सभा चुनाव के पांच दिन पहले 20 दिन की पैरोल पर बरनावा के आश्रम में आने की चर्चाएं चल रही हैं। राम रहीम सशर्त जल्द ही पैरोल पर बरनावा के आश्रम में आ सकता है। रोहतक की सुनारिया जेल में दुष्कर्म व हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम बरनावा के आश्रम में बीती 13 अगस्त को सातवीं बार 21 दिनों की फरलो पर आया था। वह यहां से 4 सितंबर को वापस सुनारिया जेल गया है। अब उसने हरियाणा के विधान सभा चुनाव से पहले 20 दिन पैरोल की अर्जी लगाई है। बताया जा रहा है कि डेरा प्रमुख की सशर्त बरनावा के आश्रम में आने की पैरोल मंजूर हो गयी है। उन्हें हरियाणा चुनाव के दौरान आश्रम में कोई भी कार्यक्रम करने या कही भी आने जाने पर पाबंदी रहेगी और उस पर पुलिस प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। इस संबंध में पुलिस प्रशासन व डेरा प्रबंधन ऐसी कोई जानकारी होने से साफ इंकार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed