फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Discussion on mill expansion in the general meeting

आम सभा की बैठक में मिल के विस्तारीकरण को लेकर हुई चर्चा

Wed, 02 Nov 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Discussion on mill expansion in the general meeting
बागपत शुगर मिल परिसर में आयोजित वार्षिक साधारण सभा में डीएम को हल देकर सम्मानित करते पदाधिकारी व - फोटो : BAGHPAT
बागपत। नया पेराई सत्र शुरू करने के लिए बुधवार को बागपत शुगर मिल परिसर में मिल अधिकारियों व किसानों की आम सभा हुई। सभापति डीएम राजकमल यादव ने मिल अधिकारियों को किसानों का समय से इंडेट जारी करने तथा मिल गेट पर सर्दी से बचाव और प्रकाश की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मिल का विस्तारीकरण शासन से अनुमति मिलने पर कराया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम राजकमल यादव ने मिल प्रबंधन को किसानों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने मिल के प्रबंधक व सचिव को किसानों के ऑनलाइन पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मिल की पेराई क्षमता बढ़ाने के लिए शासन को सुझाव भेजा जा चुका है। उन्होंने चीनी मिल की आर्थिक स्थिति सुधारने और शासन से मिलने वाली वित्तीय सहायता से अवशेष गन्ना बकाया का भुगतान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने किसानों को बैठने के लिए शेड में लिंटर डलवाने, वाटर कूलर, बेंच की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। सभा में प्रबंधक वीपी पांडेय ने कहा कि मिल क्षमता अनुसार लक्ष्य के अनुरूप पेराई कर रही है। समय पर किसानों के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान भी कराया जा रहा है। मिल ने नया पेराई सत्र शुरू होने से पहले पेराई सत्र 2021-22 का पूरे बकाया 14,974. 73 लाख का शत-प्रतिशत भुगतान कर दिया है। मिल प्रबंधन सीमित संसाधनों किसानों के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान समय पर कर रही है। इस मौके पर मिल प्रबंधक वीपी पांडेय, जिला गन्ना अधिकारी डॉ. अनिल कुमार भारती के अतिरिक्त मिल अधिकारी, कर्मचारी और किसान मौजूद रहे।

बागपत शुगर मिल  परिसर में आयोजित वार्षिक साधारण सभा  में भाग लेते किसान

बागपत शुगर मिल परिसर में आयोजित वार्षिक साधारण सभा में भाग लेते किसान- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed