{"_id":"6335e9ebac905a2170030719","slug":"disconnected-the-connections-of-schools-started-sending-notices-baghpat-news-mrt607498252","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों के कनेक्शन काटे, नोटिस भेजने शुरू किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों के कनेक्शन काटे, नोटिस भेजने शुरू किए
विज्ञापन
गांगनौली के स्कूल में विद्युत कनेक्शन काटे जाने के बाद गर्मी से परेशान छात्र-छात्राएं
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। शिक्षा विभाग ने स्कूलों का बिजली बकाया बिल जमा नहीं कराया तो विद्युत निगम ने कनेक्शन काटने शुरू कर दिए। अभी गांगनौली गांव के स्कूलों के कनेक्शन काटे गए। विद्यार्थी गर्मी में परेशान रहे और पानी भी नहीं मिला। वहीं अन्य 50 से ज्यादा स्कूलों को नोटिस भेजकर बिल जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटने की चेतावनी दी गई है।
शिक्षा विभाग पर मार्च 2022 तक तीन करोड़ 28 लाख रुपये बिजली बिल बकाया था। जिसमें से 2.7 करोड़ रुपये जमा कर दिया, जबकि एक करोड़ 21 लाख रुपये अभी बकाया है। यह बिल जमा नहीं होने पर विद्युत निगम के अधिकारियों ने स्कूलों के कनेक्शन कटवाने शुरू कर दिए।
सबसे पहले गांगनौली गांव के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक स्कूलों के बिजली कनेक्शन बुधवार को काट दिए गए। जिसके बाद वहां कक्षाओं में बिना पंखे के विद्यार्थियों के लिए बैठना मुश्किल हो गया और कक्षाओं में ज्यादा विद्यार्थी होने से गर्मी लगने के कारण किताबों से हवा करनी पड़ी।
विज्ञापन
टंकी में पानी भी नहीं होने से पेयजल तक की किल्लत हो रही है और विद्यार्थियों को बृहस्पतिवार को घर से बोतलों में पानी लेकर आना पड़ा। स्कूलों में स्मार्ट क्लास भी बंद हो गई है। इस तरह से शिक्षा विभाग के अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है।
--
एक स्कूल पर तीन लाख से ज्यादा तक बकाया
स्कूलों के पर अलग-अलग देखा जाए तो तीन लाख रुपये से ज्यादा तक का बिजली बिल भी बकाया है। ऐसे सभी स्कूलों को विद्युत निगम की तरफ से नोटिस जारी किए हैं, जिनमें एक लाख से ज्यादा बिल बकाया वाले करीब 50 स्कूल है। इन सभी को कनेक्शन काटने के चेतावनी नोटिस दिए हैं और इनका भी जल्द बिल जमा नहीं हुआ तो कनेक्शन काट दिए जाएंगे। इस तरह से स्कूलों में विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ सकती है।
--
बिजली वाले आए और हमारा केबल उतारकर चले गए
प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार व उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार ने बताया कि बिजली कर्मी उनके यहां स्कूल में आए थे। उन्होंने एक पर्ची देकर बकाया बिल जमा करने की बात कही और खंभे से केबल उतारकर स्कूल में देकर चले गए। उनसे कहा गया कि जल्द अधिकारियों से बात करके बिल जमा करा दिया जाएगा। बिल जमा होने के बाद ही कनेक्शन जोड़ा जाएगा। इस बारे में अधिकारियों को बता दिया गया है।
--
इस बारे में जानकारी नहीं है। किन स्कूलों के कनेक्शन काटे गए है, इसका पता कराया जाएगा। - कीर्ति, बीएसए
--
इस बारे में जानकारी नहीं है कि सरकारी स्कूलों के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं। इसका पता कराया जाएगा और इस पर स्थिति साफ होने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है। - रणविजय सिंह, एसई