{"_id":"586020634f1c1b8259eeb16a","slug":"disappointed-to-see-empty-atm","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली एटीएम देख टूटीं उम्मीदें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाली एटीएम देख टूटीं उम्मीदें
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Mon, 26 Dec 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
खाली एटीएम के सामने जुटे लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक बंद है और खाली एटीएम ने लोगों की उम्मीद तोड़ दी। अधिकतर जगह ताले लटके मिले। कहीं दोपहर तक ही कैश खत्म हो गया। ठंड में लोग किसी तरह लाइन में खड़े देखे गए। दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को बैंक खुलेंगे। ऐसे में रुपये लेने के लिए लोगों की फिर भीड़ उमड़ेगी।
सरकार के तमाम दावों के बावजूद अधिकांश बैंक और एटीएम पर सिस्टम पटरी पर लौटता नहीं दिख रहा है। रविवार की छुट्टी के कारण बैंक बंद रहे। ऐसे में लोगों की उम्मीद बनें एटीएम, लेकिन यहां हालात जस की तस देखने को मिले।
अधिकतर जगह ताले लटके हैं। कहीं नो कैश रहा तो कहीं एटीएम खराब। बड़ौत क्षेत्र के लोग सुबह ठंड से कंपकंपाते शहर पहुंचे, लेकिन यहां एटीएम ने जवाब दे दिया। छपरौली और खेकड़ा में भी यही हालात रहे।
विज्ञापन
जिले में एटीएम की व्यवस्था बेपटरी होने के कारण समस्या अधिक गंभीर हो गई है। इस कारण बैंकों में भीड़ बढ़ रही है। प्रशासन ने बैंक अधिकारियों को एटीएम व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक बात नहीं बनी। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
पुलिस पर एटीएम कब्जाने का आरोप, शिकायत
अधिवक्ता अनुज का कहना है कि एटीएम पर पुलिसकर्मी कब्जा कर लेते हैं। बार-बार कैश निकालते हैं, इससे आम आदमी को परेशानी होती है। आम लोगों को लाइन में नहीं लगने दिया जाता। कई-कई घंटे पुलिसकर्मी लगे रहते हैं। इसकी शिकायत एसपी से की गई है।