{"_id":"63e92e7cb3a78694650c15f5","slug":"dirt-spread-in-kanshi-ram-colony-people-protested-baraut-news-c-14-1-115277-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: कांशीराम कॉलोनी में फैली गंदगी, लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: कांशीराम कॉलोनी में फैली गंदगी, लोगों ने किया प्रदर्शन
Sun, 12 Feb 2023 11:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 12 Feb 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
बड़ौत। कांशीराम कॉलोनी के लोगों ने रविवार को काॅलोनी में फैली गंदगी और तालाब खोदाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
लोगों ने बताया कि काॅलोनी में स्थित तालाब के पानी की निकासी न होने के कारण अब घरों का पानी गलियों में भरा रहता है। जगह-जगह लगने वाले गंदगी के ढेरों से बदबू उठने से लोग अजीज आ चुके हैं। कई बार शिकायतों के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। ईओ नगरपालिका अनुज कौशिक ने पालिका की टीम को मौके पर भेजकर साफ-सफाई कराने की कही। मौके पर अजय, जीवन, अख्तर, सरफराज, प्रमोद, जरीना, रमेश, सलीमा, कृष्णा, प्रवीण पांचाल, जगदीश शर्मा, अंकित, जितेंद्र, कपिल, नीरज, रविंदर, नितिन, विक्की, अरुणा देवी, अंजुम मौजूद रहे।