फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Director General angry with BSA, issued notice and sought clarification

Baghpat News: बीएसए से नाराज महानिदेशक, नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा

Tue, 06 Dec 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Director General angry with BSA, issued notice and sought clarification
बागपत। लखनऊ में 26 नवंबर को हुई राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में बीएसए के शामिल नहीं होने पर महानिदेशक ने उनको नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण मांगा है। बीएसए ने अपनी जगह बीईओ को भेज दिया था जो वहां जानकारी तक नहीं दे सके और बागपत की समीक्षा नहीं हो सकी। हालांकि बीएसए निजी कारणों से छुट्टी पर चल रही थी, लेकिन बैठक में शामिल नहीं होने की पहले कोई अनुमति नहीं ली गई थी।
विज्ञापन

शिक्षा महानिदेशक विजय किरण आनंद ने बीएसए कीर्ति को नोटिस जारी किया है कि प्रदेश में बेसिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा के तहत संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की मासिक समीक्षा के लिए 26 नवंबर को लखनऊ में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों का संचालन, डीपीटी से छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों के आधार सत्यापन, विद्यालयों में निर्माण कार्यों की प्रगति समेत अन्य योजनाओं की भौतिक प्रगति की समीक्षा होनी थी। जिसमें बीएसए कीर्ति की जगह खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रतिभाग किया। खंड शिक्षा अधिकारी समीक्षा से संबंधित जिले के बिंदुओं के बारे में जानकारी नहीं दे पाए। जिस कारण बागपत जनपद की समीक्षा नहीं की जा सकी। महानिदेशक ने इस पर ही कड़ी नाराजगी जताते हुए बीएसए को नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण मांगा है। हालांकि बीएसए कीर्ति अपने निजी कार्य से काफी दिन से छुट्टी पर चल रही थी और इस कारण ही बैठक में खुद शामिल नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed