{"_id":"6a8a84293cbc7008510320fd","slug":"digvijay-bhati-case-notices-issued-to-nine-police-personnel-including-the-then-ssp-avinash-pandey-2026-08-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिग्विजय भाटी मामला: तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडेय, इंस्पेक्टर सहित नौ पुलिसकर्मियों को नोटिस, ये बोले एडीजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिग्विजय भाटी मामला: तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडेय, इंस्पेक्टर सहित नौ पुलिसकर्मियों को नोटिस, ये बोले एडीजी
Sun, 23 Aug 2026 10:55 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 23 Aug 2026 10:55 AM IST
सार
Meerut News: किसान नेताओं की पिटाई और फिर खलनायक फिल्म के गाने पर नचवाने के मामले की जांच शुरू हो गई है। वहीं सपा विधायक अतुल प्रधान कार्रवाई के बारे में जानने के लिए एसएसपी ऑफिस पहुंचे।
विज्ञापन
मेरठ के तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडेय और इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसएसपी ऑफिस में किसान नेता दिग्विजय भाटी, मोहित जाटव की पिटाई और फिर एसओजी कार्यालय में खलनायक फिल्म पर डांस कराने के मामले में डीआईजी सहारनपुर अभिषेक सिंह ने शनिवार को दूसरे दिन भी जांच की। डीआईजी ने मेरठ पहुंचकर इस घटनाक्रम से जुड़ी जानकारी जुटाने के बाद निवर्तमान एसएसपी अविनाश पांडेय, इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ सहित नौ पुलिस कर्मियों को नोटिस जारी करने की तैयारी कर ली।
विज्ञापन
नवागत एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने सिविल लाइंस इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार गौड़, दरोगा मुलायम सिंह, कांस्टेबल हरिओम, कांस्टेबल मुकेश कुमार, श्याम बाबू, सुमित कुमार, महिला कांस्टेबल नीलम लौर और चालक ललित कुमार को लाइन हाजिर कर दिया था। सपा विधायक अतुल प्रधान व भाजपा नेता की मांग पर एडीजी जोन भानु भास्कर ने डीआईजी सहारनपुर को पूरे प्रकरण की जांच सौंपी थी।
इस प्रकरण से संबंधित तथ्य जुटाने के लिए शुक्रवार को डीआईजी सहारनपुर मेरठ पहुंचे और सभी जानकारी जुटाकर लौट गए। अब निवर्तमान अविनाश पांडेय, इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ सहित सभी पुलिसकर्मियों को नोटिस दिया जाएगा।

मेरठ में रात भर जांच के बाद सुबह रवाना हुए डीआईजी सहारनपुर
खलनायक फिल्म के गाने पर नचवाकर किसान नेताओं को पीटने के मामले में तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडेय, सिविल लाइन थाना प्रभारी अखिलेश गौड़ समेत अन्य पुलिसकर्मियों भूमिका की जांच शनिवार को भी जारी रही। एडीजी भानु भास्कर के निर्देश पर सहारनपुर डीआईजी अभिषेक सिंह ने इस मामले की शुक्रवार शाम मेरठ आकर जांच शुरू की थी। डीआईजी ने देर रात तक प्रकरण की जांच की और शनिवार सुबह मेरठ से रवाना हो गए।

डीआईजी सहारनपुर शुक्रवार शाम एसएसपी कार्यालय पहुंचे थे। यहां करीब एक घंटे पूछताछ के बाद वह देर शाम सर्किट हाउस पहुंचे थे। यहां उन्होंने दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव के बयान दर्ज किए। एसएसपी ने घटना की जानकारी ली थी। इसके अलावा दिग्विजय भाटी के शरीर पर आईं चोटों की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की थी। इसके बाद वह पुलिस लाइन स्थित एसओजी कार्यालय भी पहुंचे थे। देर रात तक भी उन्होंने इस प्रकरण में जांच पड़ताल की। जानकारी मिली है कि उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मियों से भी बात की है। एडीजी ने उन्हें जल्द से जल्द जांच पूरी कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। बताया गया है कि शनिवार सुबह वह मेरठ से जाने के बावजूद इस मामले की जांच में जुटे हैं और रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं।
एक्स पर दी गई जानकारी, डीआईजी को देने की आशंका
मेरठ पुलिस के एक्स हैंडल से शुक्रवार को पोस्ट कर जानकारी दी गई थी कि एसएसपी कार्यालय से घर जाते समय स्कूटी फिसलने से दिग्विजय भाटी घायल हुआ है। इस संबंध में उसने सिविल लाइन थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज की थी। इस शिकायत को थाने की जीडी में भी दर्ज किया गया था। पुलिस ने पुलिस पर लगाए गए पिटाई के आरोप को निराधार बताया था। इसके अलावा संभल के चमरौआ गांव थाना नखासा निवासी दिग्विजय भाटी और भावनपुर के किनानगर गांव निवासी मोहित जाटव अपने-अपने थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं। पुलिस ने लिखा था कि दिग्विजय के खिलाफ दस और मोहित जाटव के खिलाफ सात प्राथमिकी दर्ज हैं। प्रकरण की जांच कर रहे डीआईजी सहारनपुर को भी आरोपी पुलिसकर्मियों ने यही जानकारी दी है।
ये भी देखें...
UP: बिजनौर में तेंदुए का आतंक जारी, दो साल के बच्चे को उठा ले गया, जबड़े में दबा रखा था सिर; खेत में मिला शव